शेखपुरा : विभिन्न चौक चौराहों पर हेलमेट ड्राइव अभियान में परिवहन विभाग ने 256 000 जुर्माना किया बसूल - Skp7news today

Skp7news today

Skp7news today एक निडर,निष्पक्ष, विश्वसनीय और पारदर्शी खबर

Breaking

रविवार, 23 फ़रवरी 2025

शेखपुरा : विभिन्न चौक चौराहों पर हेलमेट ड्राइव अभियान में परिवहन विभाग ने 256 000 जुर्माना किया बसूल

शेखपुरा : विभिन्न चौक चौराहों पर हेलमेट ड्राइव अभियान में परिवहन विभाग ने 256 000 जुर्माना किया बसूल
शेखपुरा (ललन कुमार)। आज गुरुवार को डीएम आरिफ अहसन के निर्देशानुसार जिला परिवहन पदाधिकारी आलोक राय और मोटरयान निरीक्षक इरफान अहमद के नेतृत्व में शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर हेलमेट ड्राइव चलाया गया। बिना हेलमेट पहने वाहन चालकों ,ओवरलोडेड वाहन ,बिना परमिट वाहन मालिकों से कुल राशि 256000 रुपए जुर्माना के रूप में वसूल किया गया। उन्हें भविष्य में हेलमेट पहनकर ही सुरक्षित रूप से वाहन चलाने को लेकर सख्त हिदायत दी गई।साथ ही उन्होंने कहा कि सुरक्षित ड्राइविंग को लेकर भविष्य में इस तरह के अभियान चलाए जाएंगे । ज्ञातव्य हो कि इस वर्ष के जनवरी महीने में परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर विभिन्न माध्यमों से जागरूकता अभियान भी चलाया गया था ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें