अपहृत बच्ची का कुएं में मिला शव, परिवार में मचा हाहाकार, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
नवादा(सुरेश राय)। जिले के कौआकोल थाना क्षेत्र के करमा गांव से गायब 5 वर्षीय बच्ची की कोई अता पता नहीं चलने के आक्रोश में ग्रामीणों ने कौआकोल-रोह पथ को करमा गांव के पास जाम कर पुलिस प्रशासन का विरोध जताया।
ग्रामीणों का आरोप है कि ओमप्रकाश यादव की बच्ची जीविका भारती को गायब होने के बाद इसकी सूचना कौआकोल पुलिस को देकर खोजबीन करने का आग्रह किया गया था, परंतु पुलिस पूरी तरह से लापरवाही बरती, जिसके कारण ही बच्ची की हत्या कर दी गई। मामले को लेकर पुलिस सक्रिय हो जाती तो बच्ची की हत्या नहीं होती। जाम की सूचना पर कौआकोल सीओ मनीष कुमार एवं थानाध्यक्ष दीपक कुमार वहां पहुंच कर जाम को हटवाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण नहीं माने।
इस दौरान पुलिस को ग्रामीणों का कोपभाजन का भी शिकार होना पड़ा तथा ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। इसी बीच किसी ने गांव से कुछ ही दूरी पर एक कुआं में उस बच्ची का शव को देखा और इसकी सूचना गांव वालों को दी, जिसके बाद शव मिलने की खबर पर सभी लोग देखने के लिए कुएं की ओर दौड़ पड़े, जिसके कारण जाम स्वत: खत्म हो गया। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने शव को कुएं से निकाला। विदित हो कि बच्ची के चाचा दरोगी यादव का वर्ष 2024 में हत्या कर दी गई थी m। ग्रामीणों की मांग है कि घटनास्थल पर जब तक एसपी एवं डीएम नहीं पहुंचेंगे तब तक शव को पुलिस को नहीं सौंपा जाएगा।
इस दौरान नवादा से अनुमंडल पदाधिकारी अखिलेश कुमार एवं सदर डीएसपी के पहुंचने के बाद लोगों को समझा बूझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए नवादा भेज दिया गया। कौआकोल थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि मंगलवार को मृतक बच्ची के पिता द्वारा आवेदन दिया गया था और मिसिंग केस दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बुधवार, 5 मार्च 2025
Home
नवादा
अपहृत बच्ची का कुएं में मिला शव, परिवार में मचा हाहाकार, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
अपहृत बच्ची का कुएं में मिला शव, परिवार में मचा हाहाकार, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Author Details
Skp7news एक निडर,निष्पक्ष,पारदर्शी और बेबाक खबर प्रसारित करता है। इसकी हर खबर जांच -परखी रहती है।जिस पर सरकार और प्रशासन के अधिकारी संज्ञान भी लेते हैं। यह न्यूज पोर्टल विभिन्न मीडिया संस्थान से जुड़े एक पत्रकारों के टीम के द्वारा चलाई जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें