यात्री बस पर टूट कर गिरा विधुत प्रवाहित तर, चार लोगों की हुई मौत - Skp7news today

Skp7news today

Skp7news today एक निडर,निष्पक्ष, विश्वसनीय और पारदर्शी खबर

Breaking

बुधवार, 5 मार्च 2025

यात्री बस पर टूट कर गिरा विधुत प्रवाहित तर, चार लोगों की हुई मौत

यात्री बस पर टूट कर गिरा विधुत प्रवाहित तर, चार लोगों की हुई मौत -राजगीर से गया की ओर जा रही थी बस -नवादा के नारदिगंज थाना क्षेत्र में हुई हादसा
नवादा(सुरेश राय)। बुधवार नवादा के लिए ब्लैक डे साबित हुआ। एक साथ बस पर सवार चार यात्रियों की मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब नालंदा जिला अंतर्गत राजगीर से गया की ओर जा रही बस पर अचानक विधुत प्रवाहित तर टूट कर गिर गया। घटना जिले के नारदिगंज थाना क्षेत्र के राजीव नगर के पास घटी। घटना के बाद चहुओर कोहराम मच गया। घटना कि सूचना बाद पहुंची नारदिगंज थाना पुलिस और स्थनीय प्रशासन राहत कार्य में जुट गई। घटना राजीव नगर के पास हुई है। बताया जाता है कि जिस रास्ते से बस गुजर रही थी, उस रास्ते में एक गिरे हुए पेड़ को हटाने का प्रयास किया जा रहा था। इसी दौरान अचानक बिजली का तार टूट गया। तार की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि एक की मौत अस्पताल ले जाने के क्रम में रास्ते में हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार सभी यात्री एक बस में सवार थे। संवाद प्रेषण तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच शुरू कर दी है। इस हादसे से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें