Skp7news नवादा : बस स्कार्पियो की सीधी टक्कर में चालक की मौत, नौ लोग हुए जख्मी
नवादा(सुरेश राय)। जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां एक बस और तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के बीच सीधी टक्कर हो गयी. इस हादसे में स्कॉर्पियो चालक की मौत हो गयी. जबकि कुल 9 घायल हो गये। जिसमें पांच की हालत गंभीर बतायी जा रही है। घायलों में दो बच्चे और तीन महिलाएं भी शामिल है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अंबिका बीघा गांव के पास की है। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गयी।
स्थानीय लोगों ने बताया कि बस और स्कॉर्पियो दोनों की रफ्तार काफी तेज थी। तेज रफ्तार के चलते हादसा हुआ . घटना में स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी घायल एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं।
श्राद्ध कर्म में शामिल होने जा रहे थे रांची
जानकारी के मुताबिक स्कार्पियो सवार सभी लोग सहरसा जिले से झारखंड के रांची जा रहे थे। इसी दौरान नवादा में यह हादसा हो गया। सभी घायल सहरसा जिले के सितुआ गांव के रहने वाले हैं, जो अपने एक परिजन के दाह संस्कार में शामिल होने के लिए रांची जा रहे थे। हादसे में घायल चालक की अस्पताल में इलाज को दौरान मौत हो गयी है। मृतक की पहचान सहरसा निवासी कर्मवीर के रूप में हुयी है।
घायलों की पहचान ब्रम्हदेव यादव, मुकेश कुमार, राहुल कुमार, मन्नू कुमार, अंकुश कुमार तथा सोनी देवी व अन्य शामिल है। बस चालक व खलासी मौके से फरार घटना के बाद बस चालक और खलासी मौके से भागने में सफल रहा। सूचना मिलने के बाद घटना स्थल पर पहुंचकर पुलिस ने हादसे का जायजा लेते हुए बताया कि इस दुर्घटना में स्कॉर्पियो चालक की इलाज के दौरान मौत हो गयी, जबकि कुल 9 लोग घायल हैं। घायलों के परिजनों को मामले की जानकारी दे दी गयी है। आरोपी बस चालक को पकड़न�
शनिवार, 29 अक्टूबर 2022
Skp7news नवादा : बस स्कार्पियो की सीधी टक्कर में चालक की मौत, नौ लोग हुए जख्मी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Author Details
Skp7news एक निडर,निष्पक्ष,पारदर्शी और बेबाक खबर प्रसारित करता है। इसकी हर खबर जांच -परखी रहती है।जिस पर सरकार और प्रशासन के अधिकारी संज्ञान भी लेते हैं। यह न्यूज पोर्टल विभिन्न मीडिया संस्थान से जुड़े एक पत्रकारों के टीम के द्वारा चलाई जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें