Skp7news नवादा : छठ मैया के गीत से गुंजायमान हुआ जिले के सभी छठ घाट, सुरक्षा को लेकर पुलिस पदाधिकारी के साथ तैनात महिला व पुरुष पुलिस जवान
नवादा(सुरेश राय)। सनातन धर्म के महान चार दिवसीय छठ पर्व के तीसरे दिन जिले के सभी छठ घाटों पर छठ मैया के गीत से गुजांयमान होता रहा। छठ ब्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर का अर्ध दान कर सुख शांति का कामना किया। जिले के वारिसलीगंज के मटकोरवा सूर्य घाट पर ब्रतियों के लिए विशेष व्यवस्था तालाब जिर्णोधार समिति के द्वारा किया गया था। सुरक्षा को लेकर घाट के चारों तरफ एसआई विजय कुमार सिंह तथा एसआई रवि पासवान के साथ काफी संख्या में महिला व पुरुष जवान को तैनात किया गया था। भीड़ को नियंत्रण करने के लिए वारिसलीगंज थानाध्यक्ष आशीष कुमार मिश्रा स्वंय कमान संभाल रखा था।
मटकोरवा छठ घाट पर बलवापर, शेरपुर, पटेल नगर तथा वारिसलीगंज बाजार के अलावा अन्य कई गांव के छठवर्ती भगवान भास्कर को अरग देने के लिए जुटते है। बलवा पर के वर्ती नीलम देवी, संजू देवी तथा बबीता देवी सहित अन्य छठवर्तियों ने कहा कि छठ पर्व ही एक ऐसा त्योहार है, जिसमें कोई पुजारी नहीं होता, जिसमें भास्कर देवता प्रत्यक्ष हैं, जिसमें ढूबते सूर्य को भी पूजते हैं, जिसमें व्रती जाति समुदाय से परे है,
जिसमें केवल लोक गीत गाते हैं,
जिसमें पकवान घर पर बनते हैं,
जिसमें घाटों पर कोई ऊंच नीच नहीं है, जिसमें प्रसाद अमीर गरीब सभी श्रद्धा से ग्रहण करते हैं। ऐसे सामाजिक सौहार्द, सद्भाव, शांति, समृद्धि और सादगी का प्रतिक है।
सोमवार, 31 अक्टूबर 2022
Home
नवादा
Skp7news नवादा : छठ मैया के गीत से गुंजायमान हुआ जिले के सभी छठ घाट, सुरक्षा को लेकर पुलिस पदाधिकारी के साथ तैनात महिला व पुरुष पुलिस जवान
Skp7news नवादा : छठ मैया के गीत से गुंजायमान हुआ जिले के सभी छठ घाट, सुरक्षा को लेकर पुलिस पदाधिकारी के साथ तैनात महिला व पुरुष पुलिस जवान
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Author Details
Skp7news एक निडर,निष्पक्ष,पारदर्शी और बेबाक खबर प्रसारित करता है। इसकी हर खबर जांच -परखी रहती है।जिस पर सरकार और प्रशासन के अधिकारी संज्ञान भी लेते हैं। यह न्यूज पोर्टल विभिन्न मीडिया संस्थान से जुड़े एक पत्रकारों के टीम के द्वारा चलाई जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें