Skp7news नवादा : कन्या मध्य विद्यालय के छात्राओं का आंदोलन हुआ सफल, विधायक ने 24 घंटे में किया पूरा वादा,समरसेबुल हुआ चालू,एक और बोरिंग का कार्य प्रगति पर - Skp7news today

Skp7news today

Skp7news today एक निडर,निष्पक्ष, विश्वसनीय और पारदर्शी खबर

Breaking

शनिवार, 29 अक्टूबर 2022

Skp7news नवादा : कन्या मध्य विद्यालय के छात्राओं का आंदोलन हुआ सफल, विधायक ने 24 घंटे में किया पूरा वादा,समरसेबुल हुआ चालू,एक और बोरिंग का कार्य प्रगति पर

Skp7news नवादा : कन्या मध्य विद्यालय के छात्राओं का आंदोलन हुआ सफल, विधायक ने 24 घंटे में किया पूरा वादा,समरसेबुल हुआ चालू,एक और बोरिंग का कार्य प्रगति पर
नवादा(सुरेश राय)। नगर के प्रतिष्ठित कन्या मध्य विद्यालय प्रसाद बिगहा की छात्राओं का आंदोलन उस समय सफल हुआ जब राजद विधायक विभा देवी ने अपने वादे के अनुरूप विद्यालय परिसर में 24 घंटे के भीतर बोरिंग प्लांट लगा दिया और सप्ताह भर के भीतर एक समरसेबुल मोटर पंप चालू कर दिया । 20 अक्टूबर को दिशा की बैठक में छात्राओं के समाहरणालय घेराव का त्वरित संज्ञान लेते हुए विधायक विभा देवी ने वादा किया था कि एक सप्ताह के अंदर यहां से पेय जल की समस्या खत्म कर दी जायगी । दीपावली और छठ की छुट्टी के बाद जब छात्राएं विद्यालय आएँगी तो यहां हर जगह पेय जल उपलब्ध होगा क्योंकि एक समरसेबुल अभी चालू हुआ है और दूसरा अगले चार दिन में चालू कर दिया जायगा । राजद के वरिष्ठ नेता सुरेन्द्र यादव और राजेन्द्र यादव ने बताया कि 200 फिट के बाद बालू की मात्रा अधिक होने पर फ़िलहाल चापाकल लगाया जायगा और समरसेबुल का पानी टंकी और नल के माध्यम से विद्यालय के जरुरी स्थानों तक पहुँचाया जायगा । उन्होंने बताया कि विधायक का निर्देश है कि छात्राओं को शीतल और मीठा जल प्राप्त हो इसके लिए जितनी गहराई तक बोरिंग किया जा सकता है उसे पूरा किया जाय ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें