Skp7news नवादा : बस के धक्के से दो बाइकर्स की मौत,आक्रोशित ग्रामीणो ने नवादा-जमुई पथ को किया जाम
नवादा(सुरेश राय)। नवादा- जमुई पथ पर सोमवार की देर शाम जिले के पकरीबरावां थाना क्षेत्र के मेघीपुर गांव के पास सड़क हादसे में थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव के दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। हादसे में दो युवक घायल हो गए।
बताया जाता है कि सभी युवक बाइक से बाघी बरडीहा दंगल प्रतियोगिता देखने गए थे। दंगल प्रतियोगिता देखने के बाद सभी अपने घर को लौट रहे थे। बताया गया कि मेघीपुर के पास बस की चपेट में आने से शिवालक यादव के 18 वर्षीय पुत्र फंटूस कुमार एवं काली यादव का 15 वर्षीय नाती छोटू कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। श्रीराम पासवान के 18 वर्षीय पुत्र जिसु कुमार को गंभीर स्थिति में नवादा ले जाया गया है, जबकि कारू यादव के 15 वर्षीय पुत्र नीरो यादव का अभी पता नहीं चला है।
घटनास्थल पर लोगों ने बताया कि उसका एक बार फोन आया। बात करते- करते वह बेहोश हो गए। जैसे ही घटना की जानकारी मिली लोग घटनास्थल पर पहुंचकर सड़क जाम कर दिए। लोग घटना के पीछे नवादा जमुई पथ पर चलने वाले एक बस को घटना का कारण बता रहे थे जिससे हादसा हुआ है। गुस्साए लोगों ने घटनास्थल पर लगे कई वाहनों के शीशे तोड़ डाले घटना की जानकारी मिलते ही पकरीबरावां के एसडीपीओ महेश चौधरी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी नीरज कुमार, पकरीबरावां थानाध्यक्ष शिशुपाल, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि पंकज सिंह, मुकेश कुमार आदि पहुंचे।
प्रशासनिक पदाधिकारियों द्वारा नियमानुकूल सभी सरकारी लाभ दिए जाने का आश्वासन दिया जा रहा है, पर गुस्साए लोग मानने को तैयार नहीं है। समाचार प्रेषण तक जाम को नहीं हटाया जा सका है। एसडीपीओ सहित अन्य अधिकारी घटनास्थल पर कैम्प कर रहे हैं।
सोमवार, 31 अक्टूबर 2022
Home
नवादा
Skp7news नवादा : बस के धक्के से दो बाइकर्स की मौत,आक्रोशित ग्रामीणो ने नवादा-जमुई पथ को किया जाम
Skp7news नवादा : बस के धक्के से दो बाइकर्स की मौत,आक्रोशित ग्रामीणो ने नवादा-जमुई पथ को किया जाम
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Author Details
Skp7news एक निडर,निष्पक्ष,पारदर्शी और बेबाक खबर प्रसारित करता है। इसकी हर खबर जांच -परखी रहती है।जिस पर सरकार और प्रशासन के अधिकारी संज्ञान भी लेते हैं। यह न्यूज पोर्टल विभिन्न मीडिया संस्थान से जुड़े एक पत्रकारों के टीम के द्वारा चलाई जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें