Skp7news नवादा : ड्यूटी के दौरान होमगार्ड जवान की मौत - Skp7news today

Skp7news today

Skp7news today एक निडर,निष्पक्ष, विश्वसनीय और पारदर्शी खबर

Breaking

शनिवार, 29 अक्टूबर 2022

Skp7news नवादा : ड्यूटी के दौरान होमगार्ड जवान की मौत

Skp7news नवादा : ड्यूटी के दौरान होमगार्ड जवान की मौत
नवादा(सुरेश राय)। जिले के अनुमंडल कार्यालय में कार्यरत होमगार्ड जवान की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है, मामला शनिवार का है। अचानक सीने में हुआ तेज दर्द घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वहीं घटना के बाद मृतक होमगार्ड जवान के परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि नारदीगंज थाना क्षेत्र के परमा गांव निवासी 50 वर्षीय होमगार्ड जवान केदार प्रसाद नवादा अनुमंडल कार्यालय में कार्यरत थे। ड्यूटी के दौरान अचानक उनके सीने में तेज दर्द हुआ, जिसके बाद पुलिस कर्मियों के सहयोग से आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि हार्ट अटैक से उनकी मौत हुई है। घटना के बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया । मृतक होमगार्ड जवान अपने पीछे पत्नी, 3 पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए हैं। होमगार्ड एसोसिएशन के सदस्यों ने घटना पर संवेदना व्यक्त की है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें