Skp7news नवादा : सरपंच पर लगा इंदिरा आवास हड़पने का आरोप ,पीड़िता ने बीडीओ से की शिकायत, न्याय की लगाई गुहार - Skp7news today

Skp7news today

Skp7news today एक निडर,निष्पक्ष, विश्वसनीय और पारदर्शी खबर

Breaking

शनिवार, 29 अक्टूबर 2022

Skp7news नवादा : सरपंच पर लगा इंदिरा आवास हड़पने का आरोप ,पीड़िता ने बीडीओ से की शिकायत, न्याय की लगाई गुहार

Skp7news नवादा : सरपंच पर लगा इंदिरा आवास हड़पने का आरोप ,पीड़िता ने बीडीओ से की शिकायत, न्याय की लगाई गुहार
नवादा(सुरेश राय)। जिले के उग्रवाद प्रभावित सिरदला प्रखंड के बांधी पंचायत के चैली निवासी बालेश्र यादव की पत्नी देवमंती देवी ने सिरदला बीडीओ राजेश कुमार दिनकर को आवेदन देकर बांधी ग्राम कचहरी के सरपंच रविन्द्र कुमार पर संगीन आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री आवास हड़पने की शिकायत की है। पीड़ित महिला ने आवेदन के माध्यम से बताया है कि बांधी ग्राम कचहरी का सरपंच रविन्द्र कुमार ने फर्जी दस्तावेज के आधार पर उसका प्रधानमंत्री आवास योजना से मिली राशि को अपने मां के नाम से आवंटित करा लिया है। इसकी जानकारी जब ग्रामीणों से मिली तो आवास सहायक से तथा कार्यालय से जानकारी ली गयी। जिसमें बताया गया कि आपका आवास का लाभ सरपंच अपनी मां के नाम से तीनों किस्तों की राशि प्राप्त कर लिया है। जबकि आवास आईडी संख्या- बीएच149056453 में आवास सॉफ्ट पर मौजूद दस्तावेज आधार कार्ड फोटो आदि पीड़ित महिला का अपलोड है। गौरतलब है कि आवास लाभ हड़पने की जानकारी मिलते ही दोनो खेमे में काफी रोष की स्थिति बनी हुई है। पीड़ित महिला न्याय पाने को ले दर-दर की ठोकरे खा रही है। जबकि सरपंच के द्वारा अपना पद और पावर का हवाला देकर महिला को लगातार धमकी दे रहा है।.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें