Skp7news नवादा : डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, प्राथमिकी दर्ज,गांव में पुलिस कर रही है कैम्प - Skp7news today

Skp7news today

Skp7news today एक निडर,निष्पक्ष, विश्वसनीय और पारदर्शी खबर

Breaking

सोमवार, 31 अक्टूबर 2022

Skp7news नवादा : डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, प्राथमिकी दर्ज,गांव में पुलिस कर रही है कैम्प

Skp7news नवादा : डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, प्राथमिकी दर्ज,गांव में पुलिस कर रही है कैम्प
नवादा(सुरेश राय)। जिले के शाहपुर ओपी क्षेत्र के बाजितपुर गांव में डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दोनों पक्षों से चार लोग मामूली रूप से जख्मी हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पकरीबरावां एसडीपीओ महेश चौधरी, पुलिस निरीक्षक वारिसलीगंज संजीव कुमार, थानाध्यक्ष वारिसलीगंज आशीष कुमार मिश्रा, काशीचक, शाहपुर ओपी, सीओ संजय कुमार तथा बीडीओ रवि जी घटना स्थल पर पहुंच कर मामले को शांत कराया। जख्मी मो सदाम की ओर से चार लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया है। वहीं दुसरे पक्ष के शंभू राम की पत्नी माधुरी देवी के द्वारा 9 लोगों को नामजद एवं दर्जन भर आज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। वहीं इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि छठ घाट से मुंडन संस्कार करा कर डीजे बजाते हुए वापस घर लौट रहे थे, इसी क्रम में मस्जिद के समीप मो सदाम ने डीजे बजाने पर रोक लगाने को कहा, तभी दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट की सूचना पाकर सदाम पक्ष के करीब चार दर्जन लोग जमा होकर शंभू राम के घर पर चढ़ कर मारपीट करने लगे, जिसमें दो लोग जख्मी हो गए। उप मुखिया कौशल गरांय के नेतृत्व में बैठक आयोजित कर गांव में शांति बनाए रखने और आगे किसी भी तरह का आपसी विवाद नहीं करने का निर्णय लिया गया। मौके पर एसडीपीओ महेश चौधरी, सीओ संजय कुमार, बीडीओ रवी जी तथा थानाध्यक्ष वंदना कुमारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे। बैठक बाद एसडीपीओ ने बताया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक मजिस्ट्रेट तथा पुलिस पदाधिकारी के साथ सशस्त्र बलों को अगले आदेश तक के लिए तैनात किया गया है। पुलिस कार्रवाई पर विफरे ग्रामीण गांव में पूजा को लेकर बज रहे बाजा को पुलिस निरीक्षक के द्वारा जब्त कर लिए जाने पर ग्रामीण विफर प

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें