Skp7news नवादा : गैस सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, जिले के हिसुआ बाजार की घटना, मोहल्ले में मातम
नवादा(सुरेश राय)। जिले के हिसुआ बाजार में बड़ा हादसा हुआ है, जहां गैस सिलेंडर फटने से पति - पत्नी सहित एक बच्चे की मौत हो गई है। रविवार की सुबह सिलेंडर फटने से 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान पटना के पीएमसीएच में तीनों की मौत हुई। दो लोगों की हालत अब भी नाजुक बनी है।
बताया जाता है कि हिसुआ डीह, मुंशी टोला के एक मकान में गैस सिलेंडर फटने से दो बच्चे समेत 5 लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए थे। सभी जख्मियों को चिंताजनक हालत में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हिसुआ में भर्ती कराया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज के लिए सभी को विम्स पावापुरी रेफर किया गया था, जहां से सभी को पीएमसीएच रेफर किया गया था। इलाज के दौरान एक -एक कर तीन लोगों की मौत हो चुकी है।
पड़ोसियों ने बताया कि गया जिले के टेकारी में रह रहे हिसुआ डीह मुंशी टोला निवासी आलोक कुमार छठ पर्व मनाने परिवार संग अपने पैतृक आवास आए थे।उनके राजगीर रोड हिसुआ निवासी भाई के यहां छठ पर्व हो रहा था। रविवार की सुबह खाना बनाने के लिए एक साल से रखे गैस टंकी को खोला तो वह ब्लास्ट कर गया, जिसमें आलोक कुमार पिता नंद लाल, अनुराधा पति आलोक कुमार , पिंटु कुमार पिता लल्लू प्रसाद, मिथुन कुमार 5 साल , व्यूटी कुमारी 4 साल जख्मी हो गए थे। इसमें दंपती आलोक और अनुराधा सहित एक बच्चे की मौत हुई है। घटना के बाद से हिसुआ में मातम पसरा हुआ है।
सोमवार, 31 अक्टूबर 2022
Home
नवादा
Skp7news नवादा : गैस सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, जिले के हिसुआ बाजार की घटना, मोहल्ले में मातम
Skp7news नवादा : गैस सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, जिले के हिसुआ बाजार की घटना, मोहल्ले में मातम
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Author Details
Skp7news एक निडर,निष्पक्ष,पारदर्शी और बेबाक खबर प्रसारित करता है। इसकी हर खबर जांच -परखी रहती है।जिस पर सरकार और प्रशासन के अधिकारी संज्ञान भी लेते हैं। यह न्यूज पोर्टल विभिन्न मीडिया संस्थान से जुड़े एक पत्रकारों के टीम के द्वारा चलाई जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें