Skp7news नवादा : उदयीमान भगवान सूर्य को अर्ध्यदान के साथ सम्पन्न हुआ चार दिवसीय महापर्व छठ - Skp7news today

Skp7news today

Skp7news today एक निडर,निष्पक्ष, विश्वसनीय और पारदर्शी खबर

Breaking

सोमवार, 31 अक्टूबर 2022

Skp7news नवादा : उदयीमान भगवान सूर्य को अर्ध्यदान के साथ सम्पन्न हुआ चार दिवसीय महापर्व छठ

Skp7news नवादा : उदयीमान भगवान सूर्य को अर्ध्यदान के साथ सम्पन्न हुआ चार दिवसीय महापर्व छठ
नवादा जिले भर में लोक आस्था का चार दिवसीय छठ महापर्व उदयीमान भगवान सूर्य को अर्ध्यदान के साथ शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण के साथ सम्पन्न हो गया। इस दौरान जिला प्रषासन के द्वारा जिले के सभी छठ घाटों पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था। वहीं आसमाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने के लिए सउदे लिवास में भी पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई थी। रविवार को अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को छठव्रतियों ने शाम को अर्ध्यदान किया। वहीं सुबह में सोमवार को भगवान सूर्य के अर्ध्यदान कर छठ व्रत का समापन किया। उदयीमान भगवान भास्कर को अर्ध्यदान करने के लिए जिले भर के श्रद्धालु विभिन्न नदी, तालाबों व सरोवरों में जुटे। शहर के प्रमुख लाईनपार मिर्जापुर स्थित सूर्यधाम घाट पर हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ से समूचा खुरी नदी घाट खचाखच भरा रहा। वहीं छठव्रतियों के लिए कई सेवा शिविर भी विभिन्न संस्थाओं द्वारा लगाया गया था। जिसमें नवादा रोटरी क्लब,, जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल, नवादा विधायक विभा देवी तथा नगर परिषद आदि संस्थाएं छठव्रतियों की सेवा में जुटे रहे। इस पर्व को लेकर सूर्यधाम मंदिर समिति द्वारा लाईट व अन्य व्यवस्था के साथ अन्य व्यवस्था भी किया गया, इसके साथ ही जिला प्रषासन द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सहित स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से कोविड जांच व टीकाकरण के अलावा चिकित्सीय व्यवस्था किया गया। इसके अलावा नारदीगंज रोड सूर्यघाट, शोभिया धाम, न्यू एरिया गायत्री मंदिर सूर्यघाट, मोती बिगहा सूर्यघाट तथा मंगर बिगहा सूर्यधाट के अलावा वारिसलीगंज के मटकोरवा छठ घाट तथा षांतिपूरम सूर्य मंदिर घाट सहित विभिन्न घाटों पर छठव्रतियों ने अर्ध्यदान कर भगवान भास्कर को जल अर्पित किया। अर्ध्यदान के बाद छठव्रतियों

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें