Skp7news नवादा : छठ पूजा मनाने सात समंदर पार से पहुंची मोनी नवादा
नवादा (सुरेश राय)। नवादा में अमेरिकी महिला गा रही छठ गीत, सात समंदर पार अमेरिका से छठ करने नवादा पहुंची —संयुक्त राज्य अमेरिका के कैलिफोर्निया में रहने वाली मोनी सिंह ससुराल आकर पिछले दो वर्षो से छठ करती हैं।
मोनी कहती हैं कि छठ में बहुत याद आते हैं परिवार के लोग इसलिए परिवार के साथ अपने परिवेश में छठ करने की बात ही कुछ और है। ससुराल में उन्होंने पहली बार 2021 में छठ किया था। इसके बाद छठी मइया की कृपा हुई, तो छठ में इंडिया आकर छठ करने लगी। मोनी कहती है कि अपनी संस्कृति और सभ्यता को कैसे भूल सकती हूं, मेरे लिए छठ पूजा एक पूजा नही, बल्कि एक परिवार का बड़ा उत्सव है।
मोनी सिंह अमेरिका के कैलिफोर्निया में बैंक में कर्मचारी है. और इनके पति जिले के बुंदेलखंड निवासी धीरज कुमार कैलिफोर्निया में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं।
शनिवार, 29 अक्टूबर 2022
Skp7news नवादा : छठ पूजा मनाने सात समंदर पार से पहुंची मोनी नवादा
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Author Details
Skp7news एक निडर,निष्पक्ष,पारदर्शी और बेबाक खबर प्रसारित करता है। इसकी हर खबर जांच -परखी रहती है।जिस पर सरकार और प्रशासन के अधिकारी संज्ञान भी लेते हैं। यह न्यूज पोर्टल विभिन्न मीडिया संस्थान से जुड़े एक पत्रकारों के टीम के द्वारा चलाई जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें