Skp7news नवादा : डीएम-एसपी ने किया छठ घाटों का निरीक्षण,कहा - छठ वर्तियों को किसी प्रकार की कठनाई न हो इसका पदाधिकारी रखें ख्याल - Skp7news today

Skp7news today

Skp7news today एक निडर,निष्पक्ष, विश्वसनीय और पारदर्शी खबर

Breaking

शनिवार, 29 अक्टूबर 2022

Skp7news नवादा : डीएम-एसपी ने किया छठ घाटों का निरीक्षण,कहा - छठ वर्तियों को किसी प्रकार की कठनाई न हो इसका पदाधिकारी रखें ख्याल

Skp7news नवादा : डीएम-एसपी ने किया छठ घाटों का निरीक्षण,कहा - छठ वर्तियों को किसी प्रकार की कठनाई न हो इसका पदाधिकारी रखें ख्याल
नवादा(सुरेश राय)। जिलाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह और डॉ गौरव मंगला पुलिस अधीक्षक ने कई छठ घाटों का औचक निरीक्षण किया और आस्था का महापर्व छठ पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्द वातावरण बनाने के लिए उपस्थित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिया । उन्होंने मिर्जापुर छठ घाट खुरी नदी के किनारे स्थित है जहां सर्वाधिक भीड़ लगती है। जिलाधिकारी ने औचक निरीक्षण किया छठ व्रतियों को सभी प्रकार की आवश्यक सुविधा सुलभ कराने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी छठ व्रतियों को किसी प्रकार की कठिनाई छठ घाटों पर नहीं होनी चाहिए । डीपीआरओ ने बताया कि सभी छठ घाटों को तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सभी घाटों में साफ-सफाई प्रकाश की व्यवस्था एवं सुरक्षा की व्यापक व्यवस्था की गई है।लोक आस्था के महान पर्व छठ पूजा 2022 के अवसर के पर श्रीमती उदिता सिंह जिला पदाधिकारी नवादा ने जिले वासियों से की अपील:- लोक आस्था का महापर्व छठ व्रत को सौहार्दपूर्ण वातावरण एवं शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की । उन्होंने जिला वासियों से अपील करते हुए कहा कि प्रेम ,सद्भाव एवं शांति पूर्वक इस त्यौहार को मनाएँ तथा एक दूसरे के धार्मिक भावना का आदर करते हुए जिले में सर्वधर्म सद्भाव का संदेश दें। उन्होंने कहा कि हम सुरक्षा, पर्यावरण तथा एक दूसरे को सहयोग करने के प्रति सचेष्ट रहेंगे तभी हम सुरक्षित रूप से छठ पर्व मना सकेंगे। जिला प्रशासन, आस्था का महापर्व छठ के अवसर पर जिले वासियों के सुख एवं समृद्धि की कामना करता है। अस्ताचल एवं उदयाचल सूर्य की किरणें लोगों के जीवन में रोशनी और ऊर्जा का संचार करें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें