Skp7news नवादा : बैंक ऋण बकायेदारों की अब खैर नहीं, दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक ने ऋण चुकता करने का दिया अंतिम चेतावनी - Skp7news today

Skp7news today

Skp7news today एक निडर,निष्पक्ष, विश्वसनीय और पारदर्शी खबर

Breaking

बुधवार, 2 नवंबर 2022

Skp7news नवादा : बैंक ऋण बकायेदारों की अब खैर नहीं, दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक ने ऋण चुकता करने का दिया अंतिम चेतावनी

Skp7news नवादा : बैंक ऋण बकायेदारों की अब खैर नहीं, दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक ने ऋण चुकता करने का दिया अंतिम चेतावनी
नवादा(सुरेश राय)। दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक शाखा रोह शाखा के बैंक अधिकारियों ने मंगलवार को ऋण वसूली अभियान शुरू किया। इस दौरान रोह थाना पुलिस तथा बैंक अधिकारियों ने संयुक्त रूप से रोह बाजार में ऋण धारकों के प्रतिष्ठान पर पहुंचे। जिसमें रोह बाजार के मुस्कान रेडीमेड, भोला वस्त्रलोक, गौतम कुमार तथा अनुज कुमार सहित अन्य ऋण धारकों के प्रतिष्ठान पर पहुंच कर ऋण की राशि को चुकता करने को कहा गया। कर्जदारों को बकाया ऋण की राशि को चुकता करने के लिए 30 दिनों का समय भी दिया गया है। शाखा प्रबंधक ने ऋण धारकों से अपील की है कि अपने-अपने ऋण खाता में पैसा जमा कर अपने ऋण खाता को एनपीए से बाहर कर लें, अन्यथा बैंक कानूनी करवाई करने को बाध्य हो जाएगी। जिसके बाद किसी भी प्रकार की कोई भी समझौता बैंक नहीं कर सकेगी। बैंक अधिकारियों ने ऋण धारकों से कहा कि यह अंतिम मौका है और इस मौका का संपूर्ण लाभ लें। ऋण धारक अपने बकाया ऋण को समझौता करवाकर ऋण से मुक्त हो जायें। इस मौके पर दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के जिला सर्टिफिकेट अधिकारी प्रेम कुमार हिमांशु, रोह शाखा प्रबंधक अभिजीत झा तथा रोह शाखा अधिकारी सत्यम कुमार मौजूद थे। दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के जिला सर्टिफिकेट अधिकारी श्री हिमांशु ने बताया कि जो कर्जदार बैंक से कर्ज लेकर समय से भुगतान नहीं कर पा रहे हैं ऐसे ऋणियों के घर और प्रतिष्ठान पर जाकर उन्हें आगाह किया जा रहा है। अगर जल्द ही बैंक का किस्त या पूरा बकाया नहीं चूकाते हैं तो वैसे बकायेदारों के विरूद्ध पीडीआर, एफआईआर व सरफेसी एक्ट के तहत कार्रवाई कर ऋण की राशि को वसूल किया जाएगा। इसके लिए कुर्की जब्ती एवं बॉडी वारंट की प्रक्रिया बैंक द्वारा की जा रही है, जिसमें अब तक क��

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें