Skp7news नवादा : मगध आयुक्त के सचिव ने मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की किया समीक्षा ,कहा- योग्य मतदाता छूटे नहीं, गलत मतदाता का नाम सूची में रहे नहीं - Skp7news today

Skp7news today

Skp7news today एक निडर,निष्पक्ष, विश्वसनीय और पारदर्शी खबर

Breaking

शनिवार, 26 नवंबर 2022

Skp7news नवादा : मगध आयुक्त के सचिव ने मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की किया समीक्षा ,कहा- योग्य मतदाता छूटे नहीं, गलत मतदाता का नाम सूची में रहे नहीं

Skp7news नवादा : मगध आयुक्त के सचिव ने मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की किया समीक्षा ,कहा- योग्य मतदाता छूटे नहीं, गलत मतदाता का नाम सूची में रहे नहीं  


 
नवादा(suresh roy)। शनिवार को मगध प्रमंडलीय आयुक्त के सचिव सुशील कुमार ने समाहणालय के सभागार में सभी राजनीतिक दलों एवं सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों के साथ मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा की गयी। उन्होंने कहा कि बीएलओ और बीएलए साथ मिलकर बेहतर समन्वय के साथ कार्य करेंगे। बीएलए सभी राजनीतिक दलों का होना चाहिए। 



सभी प्रपत्र 6, 7 और 8 पर्याप्त मात्रा में सुलभ करायें। योग्य मतदाता का नाम नहीं छूटना चाहिए और गलत मतदाता का नाम नहीं रहना चाहिए। ईपी रेशियो 55 प्रतिषत से अधिक होना चाहिए। जंेडर रेषियो पोपुलेशन के रेशियो के बराबर होना चाहिए। जिले में जेंडर रेशियो 939 के विरूद्ध 925 है, जिसको बढ़ाने के लिए उपस्थित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिया गया। 



 आयुक्त के सचिव ने कहा कि मतदाता जागरूकता अभियान सभी प्रखंडों और पंचायतों में लागातार चलाते रहें। हेल्प लाईन नंबर 1950 का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया गया, जिससे कि कोई शिकायत नागरिकों को नहीं रहे। इस दौरान डीडीसी दीपक कुमार मिश्रा तथा अपर समाहर्त्ता उज्ज्वल कुमार सिंह ने भी सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिया। मौके पर सदर एसडीओ उमेश कुमार भारती, रजौली एसडीओ आदित्य कुमार पियूष, भूमि सुधार उप समाहर्ता मो मुस्तकीम तथा डीपीआरओ सत्येंद्र प्रसाद के अलावा मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों में सीपीआईएम, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, जिलध्यक्ष भाजपा, जिला कोषाध्यक्ष भाजपा, जिला अध्यक्ष राजद सहित कई दल के प्रतिनिधि मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें