Skp7news नवादा : मद्य निषेध दिवस पर नशामुक्ति को लेकर किया गया जागरूक, नगर भवन में जिला प्रशासन की ओर से किए गए बच्चों के बीच कार्यक्रम आयोजित - Skp7news today

Skp7news today

Skp7news today एक निडर,निष्पक्ष, विश्वसनीय और पारदर्शी खबर

Breaking

शनिवार, 26 नवंबर 2022

Skp7news नवादा : मद्य निषेध दिवस पर नशामुक्ति को लेकर किया गया जागरूक, नगर भवन में जिला प्रशासन की ओर से किए गए बच्चों के बीच कार्यक्रम आयोजित

Skp7news नवादा : मद्य निषेध दिवस पर नशामुक्ति को लेकर किया गया जागरूक, नगर भवन में जिला प्रशासन की ओर से किए गए बच्चों के बीच कार्यक्रम आयोजित 



 
नवादा(सुरेश राय)। मद्य निषेध दिवस के अवसर पर नगर भवन में षनिवार को कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। सर्वप्रथम नगर भवन में विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में नशीले पदार्थों की बुराईयों का त्याग करने के लिए सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के विशिष्ट कलाकारों के द्वारा कई आकर्षक और मंत्रमुग्ध कार्यक्रम पेश किए गए। गीत-संगीत के माध्यम से उपस्थित नागरिकों को नशापान नहीं करने के लिए संदेश दिया गया।



 गांधी मैदान स्थित ज्ञान भवन पटना में आयोजित मद्य निषेध कार्यक्रम का लाईव टेलीकास्ट दिखाया गया, जिसमें मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का अविभाषण का लाइव वीडियो नगर भवन में सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों तथा जीविका दीदीयों आदि के बीच कराया गया। डीपीआरओ ने मद्य निषेध दिवस पर उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि नशामुक्ति अभियान में सभी की सहभागिता आवश्यक है। मद्य निषेध लागू होने से जिले में सकारात्मक परिवर्तन आया है। 



अब अविभावक मादक पदार्थों का सेवन नहीं कर अपने बाल बच्चों को पढ़ाने लिखाने पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने टॉल फ्री नंबर-1545 या 1800 3456 268 को सार्वजनिक करते हुए कहा कि शराब निर्माण, बिक्री एवं सेवन करने वालों का नाम पता दे सकते हैं। बताने वाले का नाम पता गुप्त रखा जायेगा। जागो खास जागो आम, नषामुक्ति का है पैगाम, शराब का जो हुआ शिकार, उजड़ा उसका घर परिवार मद्य निषेध को व्यापक’ प्रचार-प्रसार करने के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी के माध्यम से विभिन्न विद्यालयों में मद्य निषेध जागरूकता के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता आयोजित की गयी, जिसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार मंच पर प्रदान किया गया।



 निबंध प्रतियोगिता जूनियर वर्ग में प्रथम पुरस्कार आर्यन राज नगर मध्य विद्यालय, नवादा, रौषन कुमार मध्य विद्यालय बारापांडया, द्वितीय स्थान सुनीता कुमारी, बारापांडया तथा तृतीय पुरस्कार हिमांशु कुमार मध्य विद्यालय महरथ को प्राप्त हुआ। निबंध प्रतियोगिता में सिनियर वर्ग प्रथम स्थान गणेश कुमार सिंह उत्क्रमित मध्य विद्यालय भिखमपुर, द्वितीय स्थान हरी नारायण कुमार इंटर विद्यालय हिसुआ तथा तृतीय स्थान सलोनी सुमन उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेनीपुर को प्राप्त हुआ। वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रिशु कुमार, गॉधी इंटर विद्यालय, नवादा, द्वितीय स्थान-स्वेता कुमारी प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय नवादा, तृतीय स्थान स्वेता सिंहा उत्क्रमित मध्य विद्यालय नेमदारगंज को मिला। पुरस्कार वितरण डीपीआरओ श्री सत्येन्द्र प्रसाद, डीपीओ शिक्षा मो मजहर हुसैन, डीपीओ प्रियंका कुमारी डीपीओ तथा डीपीओ योजना अनीश भारती ने संयुक्त रूप से सभी प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किये। इसके पूर्व सभी अधिकारियों को उत्पाद विभाग के पदाधिकारियों के द्वारा जल-जीवन हरियाली का प्रतीक पौधे देकर उत्पाद इंस्पेक्टर रामप्रित कुमार, एसआई नरेन्द्र कुमार और पुष्पा कुमारी ने आगत अतिथियों को स्वागत किया। मंच का संचालन विजय शंकर पाठक संगीत शिक्षक इंटर विद्यालय, हिसुआ के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सदर एसडीओ उमेश कुमार भारती थे। मौके पर सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें