Skp7news कैमूर : आम आदमी पार्टी का 11वां जिला स्थापना दिवस संपन्न,आप की बढ़ती लोकप्रियता भाजपा तिलमिलाई
भभुआ (कैमूर) ब्यूरो : आम आदमी पार्टी की बढ़ती हुई लोकप्रियता से भाजपा घबरा गई है । आम आदमी पार्टी आमजन को मूलभूत सुविधाओं में बिजली फ्री, पानी फ्री, शिक्षा फ्री एवं चिकित्सा सुविधा फ्री मुहैया करा रही है । इसपर भाजपा कुनबा विक्षिप्त है और वह तरह-तरह की आम आदमी पार्टी के साथ षड्यंत्र कर रही है । उक्त बातें जिला प्रभारी डॉ दिनेश कुशवाहा ने पार्टी की 11वाँ स्थापना दिवस के अवसर पर कही ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर डॉक्टर गोवर्धन सिंह ने की। उद्घाटन कर्ता प्रोफेसर डॉ रामराज सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि आम आदमी पार्टी ने भारत में एक अच्छी पहल की है। जिससे आम जनता को लाभ मिल रहा है । उन्होंने कहा कि दिल्ली मॉडल पूरे भारत में लागू करने की जरूरत है । नेताओं कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से आम जनता परेशान है और सबकी नजर अब अरविंद केजरीवाल पर लगी है । उन्होंने कहा कि संविधान दिवस के अवसर पर आप पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी की स्थापना कर संविधान को भारत में पूर्णतः लागू करने संकल्प लिया है ।
कार्यक्रम का संचालन जिला प्रभारी प्रोफेसर डॉ दिनेश सिंह कुशवाहा ने किया । इस अवसर पर मिथिलेश सिंह, नरेंद्र सिंह सह प्रभारी, भोजपुर महेंद्र शर्मा पूर्व अध्यक्ष भोजपुर, प्रेमलाल सिंह,आरती कुमारी, संजू देवी, उपेंद्र तिवारी, मोहनियां विधानसभा प्रभारी, नंदिनी सिंह, सुभाष यादव, राकेश बारी, नरेंद्र सिंह, तनु खातून, पंकज प्रजापति, रामप्रवेश सिंह, राम सिंहासन सिंह, प्रोफ़ेसर ओमप्रकाश सिंह, अयोध्या प्रसाद सिंह, अखिलेश कुमार, रमाकांत सिंह, राजू सिंह भभुआ विधानसभा प्रभारी, अरविंद कुमार रामगढ़ विधानसभा, प्रभारी राजेश तिवारी, विनोद तिवारी, दिलीप कुमार, बिहारी सिंह प्रोफेसर, उमा शंकर पाल, संजय कुमार, सुरेंद्र पाल, मुकेश पाल आदि लोग उपस्थित थे।
शनिवार, 26 नवंबर 2022
Home
कैमूर
Skp7news कैमूर : आम आदमी पार्टी का 11वां जिला स्थापना दिवस संपन्न,आप की बढ़ती लोकप्रियता भाजपा तिलमिलाई
Skp7news कैमूर : आम आदमी पार्टी का 11वां जिला स्थापना दिवस संपन्न,आप की बढ़ती लोकप्रियता भाजपा तिलमिलाई
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Author Details
Skp7news एक निडर,निष्पक्ष,पारदर्शी और बेबाक खबर प्रसारित करता है। इसकी हर खबर जांच -परखी रहती है।जिस पर सरकार और प्रशासन के अधिकारी संज्ञान भी लेते हैं। यह न्यूज पोर्टल विभिन्न मीडिया संस्थान से जुड़े एक पत्रकारों के टीम के द्वारा चलाई जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें