Skp7news शेखपुरा: डीएम ने जाति आधारित गणना 2022 की तैयारी को लेकर किया समीक्षा बैठक, डीएम ने दिए कई निर्देश
शेखपुरा (ललन कुमार)।आज सोमवार को डीएम सावन कुमार की अध्यक्षता में बिहार जाति आधारित गणना-2022 की तैयारी एवं अबतक किये गये कार्यों की समीक्षा की गई। इस क्रम में बताया गया कि शेखपुरा जिला में पड़ने वाले 04 नगर पालिका क्षेत्र में नगर परिषद् शेखपुरा एवं बरबीघा एवं नगर पंचायत शेखोपुरसराय एवं चेवाड़ा एवं ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत 06 प्रखंडों जैसे शेखपुरा, बरबीघा, अरियरी, चेवाड़ा, शेखोपुरसराय एवं घाटकुसुम्भा शामिल है। इसमें गणना की प्रक्रिया को दो चरणों में सम्पन्न कराया जायेगा।
प्रथम चरण में मकान सूचीकरण का कार्य किया जा रहा है।
दूसरे चरण में गणना का कार्य सम्पन्न हो जायेगा। गणना कार्य को सफलता पूर्वक कराये जाने हेतु जिला स्तर पर 10 कोषांगों का गठन किया गया है। जिसमें वरीय पदाधिकारियों को नोडल पदाधिकारी, सहयोगी पदाधिकारी एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।
सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देश का अक्षरशः अनुपालन करते हुये बिहार जाति आधारित जनगणना कार्यों का सम्पादन करने का डीएम ने निर्देश दिया है।
बैठक में उप विकास पदाधिकारी, अपर समाहर्ता-सह-अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी शेखपुरा, सभी वरीय उप समाहर्ता शेखपुरा, जिला शिक्षा पदाधिकारी शेखपुरा के साथ जिला स्तरीय पदाधिकारीगण उपस्थित थें।
सोमवार, 7 नवंबर 2022
Home
शेखपुरा
Skp7news शेखपुरा: डीएम ने जाति आधारित गणना 2022 की तैयारी को लेकर किया समीक्षा बैठक, डीएम ने दिए कई निर्देश
Skp7news शेखपुरा: डीएम ने जाति आधारित गणना 2022 की तैयारी को लेकर किया समीक्षा बैठक, डीएम ने दिए कई निर्देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Author Details
Skp7news एक निडर,निष्पक्ष,पारदर्शी और बेबाक खबर प्रसारित करता है। इसकी हर खबर जांच -परखी रहती है।जिस पर सरकार और प्रशासन के अधिकारी संज्ञान भी लेते हैं। यह न्यूज पोर्टल विभिन्न मीडिया संस्थान से जुड़े एक पत्रकारों के टीम के द्वारा चलाई जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें