Skp7news शेखपुरा : डीएम ने जिले से भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए किया भ्रष्टाचार नियंत्रण कोषांग का पुनर्गठन
भ्रष्टाचार पर नियंत्रण के लिए सशक्त एवं प्रभावी कार्रवाई किये जाने को जिला प्रशासन ने सक्रियता बढ़ा दी है। जिला में निष्क्रिय हो चुके स्तरीय निगरानी कोषांग को पुनर्गठन किया गया है। उप विकास आयुक्त अरुण कुमार झा की अध्यक्षता में इस कोषांग को फिर जीवित किया गया है। इस कोषांग में उप विकास आयुक्त के अतिरिक्त पुलिस उपाधीक्षक कल्याण आनंद एवं भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता ब्रजेश कुमार सदस्य के रूप में कार्य करेंगे।
गठित निगरानी कोषांग के उड़नदस्ता दल को डीएम सावन कुमार ने निर्देश दिया है कि मुख्य सचिव, बिहार पटना द्वारा निर्गत निदेशों का अनुपालन करते हुये कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे तथा कृत कार्रवाई के संबंध में मासिक प्रतिवेदन से अवगत करायेंगे। गठित निगरानी दल को यह भी निर्देश दिया गया है कि हेल्पलाईन या अन्य माध्यम से प्राप्त शिकायतों को दर्ज करने के लिए पंजी का संधारण किया जायेगा जिसमें शिकायत कर्ता से संबंधित आवश्यक सूचना एवं ब्यौरा अंकित रहेगा। प्राप्त भ्रष्टाचार संबंधी शिकायत डीएम के संज्ञान में देते हुये कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी। डीएम के द्वारा प्रत्येक माह के अंतिम सप्ताह में कोषांग के कार्यों की समीक्षा की जाएगी।
भ्रष्टाचार से संबंधित किसी प्रकार की सूचना को इन पदाधिकारियों तक पहुंचाने के लिए उनके मोबाइल नंबर उप विकास आयुक्त शेखपुरा मो॰-9431818372, पुलिस उपाधीक्षक शेखपुरा मो॰-9431214243 , कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल शेखपुरा मो॰-9631139492 का उपयोग किया जा सकता है।
सोमवार, 7 नवंबर 2022
Home
शेखपुरा
Skp7news शेखपुरा : डीएम ने जिले से भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए किया भ्रष्टाचार नियंत्रण कोषांग का पुनर्गठन
Skp7news शेखपुरा : डीएम ने जिले से भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए किया भ्रष्टाचार नियंत्रण कोषांग का पुनर्गठन
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Author Details
Skp7news एक निडर,निष्पक्ष,पारदर्शी और बेबाक खबर प्रसारित करता है। इसकी हर खबर जांच -परखी रहती है।जिस पर सरकार और प्रशासन के अधिकारी संज्ञान भी लेते हैं। यह न्यूज पोर्टल विभिन्न मीडिया संस्थान से जुड़े एक पत्रकारों के टीम के द्वारा चलाई जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें