Skp7news शेखपुरा : डीएम ने किया फोटो निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा, दिए कई निर्देश - Skp7news today

Skp7news today

Skp7news today एक निडर,निष्पक्ष, विश्वसनीय और पारदर्शी खबर

Breaking

मंगलवार, 8 नवंबर 2022

Skp7news शेखपुरा : डीएम ने किया फोटो निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा, दिए कई निर्देश

Skp7news शेखपुरा : डीएम ने किया फोटो निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा, दिए कई निर्देश
शेखपुरा(ललन कुमार) शेखपुरा डीएम सावन कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय के मंथन सभागार में आज मंगलवार को भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के दिशा-निदेश के आलोक में दिनांक 01.जनवरी.2023 की अहर्ता तिथि के आधार पर फोटो निर्वाचक नमावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2023 हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत बताया गया कि दिनांक 09.नवम्बर 2022 को एकीकृत प्रारूप निर्वाचक नियमावली का प्रारूप का प्रकाशन किया जायेगा। जिसके लिए दावे व आपतियां दिनांक 08.दिसंबर.2022 तक दर्ज किया जा सकता है। प्रारूप प्रकाशन विधान सभा संख्या-169 शेखपुरा के लिए निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी अनुमंडल पदाधिकारी शेखपुरा एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के रूप में प्रखंड विकास पदाधिकारी, घाटकुसुम्भा, शेखपुरा, अरियरी, एवं चेवाड़ा को बनाया गया है। 170-बरबीघा विधान सभा के निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी भूमि सुधार उप समाहर्ता शेखपुरा को एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी बरबीघा एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी शेखोपुरसराय एवं शेखपुरा को सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी बनाया गया है। निर्वाचकों का विवरण प्रस्तुत करते हुये बताया गया कि शेखपुरा विधान सभा में कुल 1104 एवं बरबीघा विधानसभा क्षेत्र में 1183 दिव्यांग मतदाता है। मौके पर डीएम ने जिलान्तर्गत दिव्यांग मतदाताओं को आवश्यक सुविधाएॅ प्रदान करने का निर्देश दिया। सभी प्रकार के दावा आपति दाखिल करने हेतु बी॰एल॰ओ॰ के माध्यम से अथवा ऑनलाईन वोटर हेल्पलाईन ऐप्प पोर्टल के माध्यम से किया जा सकता है। सभी प्रकार के आवेदन में आवश्यक दस्तावेज जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, चालक अनुज्ञप्ति 10 या 12 वी कक्षा का प्रमाण पत्र ,भारतीय पासपोर्ट आयु संबंधी विभिन्न दस्तावेज, निवास संबंधी दस्तावेज के लिए पानी व गैस कनेशन, आधार कार्ड, डाकघर का वर्तमान पासबुक, भारतीय पासपोर्ट आदि का होना अनिवार्य है। वर्तमान में रोटर लिंगानुपात कम है जिसको लेकर डीएम ने सभी के सहयोग से समतुल्य करने हेतु कार्य करने की जरूरत पर बल दिया है। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार हेतु सोशल मीडिया, प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का सहयोग अपेक्षित है जबकि जीविका आदि के माध्यम से प्रचार-प्रसार कराया जा सकता है। मृत व स्थानांतरित दोहरी प्रवृष्टि/एक से अधिक जगह पर प्रविष्टि डी॰एस॰ई का विलोपन सावधानी से किया जाय। विलोपन की सूची अनिवार्य रूप से मान्यता प्राप्त दलों को भी कराया जाय। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी, निदेशक डी॰आर॰डी॰ए॰, उप निर्वाचन पदाधिकारी, संतोष कुमार अवर निर्वाचन पदाधिकारी, रंधीर कुमार सोनी, पूर्व विधायक-सह-जिला अध्यक्ष, प्रभात कुमार पाण्डेय भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रतिनिधि, संजय सिंह राष्ट्रीय जनता दल के प्रतिनिधि, अन्य पार्टी के प्रतिनिधि के साथ-साथ प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें