Skp7news किशनगंज : लोजपा ने मनाया 23 वां स्थापना दिवस
किशनगंज(राजीव रंजन) । लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के 23 वां स्थापना दिवस पर सोमवार को हलीम चौक स्थित लोजपा कार्यालय में भव्य कार्य्रकम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोजपा (रामविलास) के किशनगंज प्रभारी पटना से कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। जिलाध्यक्ष हबीबुर रहमान की मौजूदगी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
किशनगंज प्रभारी सह प्रदेश सचिव रमेश गुप्ता ने कहा कि लोजपा परिवार गांव से लेकर शहर तक सभी लोगों को साथ लेकर चलेगी। पार्टी में सभी समाज के लोग आस्था व्यक्त कर रहे हैं। बिहार को औद्योगिक नगरी बनाना है। इसके लिए सभी को संकल्पित होना होगा।
कार्यक्रम में युवा जिलाध्यक्ष नीरज कुमार, युवा जिला उपाध्यक्ष केशव कुमार, दलित मोर्चा जिलाध्यक्ष सोहन लाल दास, खैरुल इस्लाम, असगर आलम, डॉ. रफीक आलम, अशफाक आलम, मुर्तजा अली, सबीनाज खातून, प्रियंका कुमारी, रफीक आलम आदि मौजूद थे।
सोमवार, 28 नवंबर 2022
Skp7news किशनगंज : लोजपा ने मनाया 23 वां स्थापना दिवस
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Author Details
Skp7news एक निडर,निष्पक्ष,पारदर्शी और बेबाक खबर प्रसारित करता है। इसकी हर खबर जांच -परखी रहती है।जिस पर सरकार और प्रशासन के अधिकारी संज्ञान भी लेते हैं। यह न्यूज पोर्टल विभिन्न मीडिया संस्थान से जुड़े एक पत्रकारों के टीम के द्वारा चलाई जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें