Skp7news शेखपुरा: डीएम ने दिव्यांग जनों को बैटरी चालित ट्राई साइकिल का किया वितरण.दिव्यांग जनों के चेहरे खिले
शेखपुरा (ललन कुमार)। मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजना के तहत डीएम सावन कुमार ने आज मंगलवार समाहरणालय परिसर से 21 दिव्यांग जनों को बैटरी चालित ट्राई साइकिल का वितरण कर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। ट्राई साइकिल के साथ रवाना होते वक्त दिव्यांग जनों के चेहरे ट्राई साइकिल पाकर गदगद दिखे।
इस मौके पर डीएम ने सभी लाभुकों को हेल्मेट पहनकर ही नियंत्रित चाल में ही ट्राईसाइकिल चलाने की सलाह दी। ताकि आप सुरक्षित यात्रा कर सकें। वहीं सहायक निदेशक ने कहा कि यह ट्राई साइकिल के बारे में बताया कि एक बार चार्ज करने के बाद 40 से 45 किलोमीटर की यात्रा इससे की जा सकती है। उनके द्वारा बताया गया कि इस योजना के तहत कुल 70 लाभुकों द्वारा ऑनलाईन पंजीकरण कराया गया था। जांचोपरांत कुल 53 लाभुकों का आवेदन स्वीकृत किया गया है। आज प्रथम फेज में कुल 21 लाभुकों को बैटरी चालित ट्राईसाइकिल डीएम द्वारा वितरीत किया गया है।
बता दें कि इस योजनान्तर्गत 08 जुलाई 2022 से ऑलाईन आवेदन लिया जा रहा है। कोई भी पात्र उम्मीदवार ऑनलाईन आवेदन कर सकतें है। आवेदकों को प्रथम आओ प्रथम पाओ के आधार पर लाभान्वित किया जायेगा। विशेष जानकारी के लिए समारणालय शेखपुरा स्थित सामाजिक सुरक्षा कोषांग से सम्पर्क स्थापित किया जा सकता है।
मंगलवार, 29 नवंबर 2022
Home
शेखपुरा
Skp7news शेखपुरा: डीएम ने दिव्यांग जनों को बैटरी चालित ट्राई साइकिल का किया वितरण.दिव्यांग जनों के चेहरे खिले
Skp7news शेखपुरा: डीएम ने दिव्यांग जनों को बैटरी चालित ट्राई साइकिल का किया वितरण.दिव्यांग जनों के चेहरे खिले
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Author Details
Skp7news एक निडर,निष्पक्ष,पारदर्शी और बेबाक खबर प्रसारित करता है। इसकी हर खबर जांच -परखी रहती है।जिस पर सरकार और प्रशासन के अधिकारी संज्ञान भी लेते हैं। यह न्यूज पोर्टल विभिन्न मीडिया संस्थान से जुड़े एक पत्रकारों के टीम के द्वारा चलाई जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें