Skp7news शेखपुरा: एटीएम से पैसा निकालते दो ठग ₹40000 के साथ गिरफ्तार
शेखपुरा (ललन कुमार) । आज गुरुवार को शेखपुरा पुलिस ने एटीएम से ठगी का पैसा निकालते हुए 2 ठग को ₹40000 के साथ गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी देते हुए एसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि पुलिस के द्वारा गश्ती की जा रही थी। इसी क्रम में चाँदनी चौक तीनमुहानी रोड में बंगाली चाय दुकान के पास स्थित भारतीय स्टेट बैंक एटीएम से ठगी का रुपया निकालते दो ठग गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि एटीएम के पास एक व्यक्ति खड़ा था और तेजी से ईधर - उधर देख रहा था । पुलिस पर नजर पड़ते ही सकपकाया तो शंका पर सशस्त्र बल के सहयोग से एटीएम के बाहर खड़े व्यक्ति के पास पहुॅचकर पूछताछ की गई तो उसके द्वारा बताया गया कि उसका एक साथी एटीएम से पैसा निकाल रहा है । पुलिस को देखकर एटीएम के अन्दर वाला व्यक्ति निकलकर भागना चाहा जिसे पकड़ लिया गया ।
बारी - बारी से दोनो का नाम पता पूछने पर बाहर खड़ा व्यक्ति जो विकलांग था अपना नाम विभीषण कुमार उम्र करीब 35 वर्ष पे ० - वीसो महतो सा ० - डोवाडीह थाना - शेखोपुरसराय जिला - शेखपुरा तथा एटीएम के अन्दर वाला व्यक्ति अपना नाम आशीष कुमार, उम्र करीब 20 वर्ष, पे ० - कृष्णनंदन प्रसाद ,सा० - डेढ़गॉव थाना- काशीचक, जिला - नवादा बताया ।
तलाशी के क्रम में आशीष कुमार के पास से एक एटीएम कार्ड तथा 40000 / - रूपया एवं विभीषण कुमार के पास से एक मोबाईल बरामद किया गया । एटीएम कार्ड के बारे में पूछने पर दोनों के द्वारा बताया गया कि डोवाडीह का कारू कुमार नामक युवक दूसरे का एटीएम दिया था तथा ठगी का रूपया मंगाकर वे निकाले है ।
एसपी ने बताया कि गहराई से पूछने पर उन दोनों द्वारा बताया गया कि वे लोग घुम - घूम कर विभिन्न एटीएम से धोखा देकर एटीएम कार्ड बदल लेते है। भिन्न - भिन्न एटी एम से अवैध तरीके से रूपया निकालने का काम करते है।
गुरुवार, 24 नवंबर 2022
Skp7news शेखपुरा: एटीएम से पैसा निकालते दो ठग ₹40000 के साथ गिरफ्तार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Author Details
Skp7news एक निडर,निष्पक्ष,पारदर्शी और बेबाक खबर प्रसारित करता है। इसकी हर खबर जांच -परखी रहती है।जिस पर सरकार और प्रशासन के अधिकारी संज्ञान भी लेते हैं। यह न्यूज पोर्टल विभिन्न मीडिया संस्थान से जुड़े एक पत्रकारों के टीम के द्वारा चलाई जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें