शेखपुरा : नशा मुक्ति दिवस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सीधा प्रसारण समाहरणालय में किया गया आयोजन
शेखपुरा (ललन कुमार)। 26 नवम्बर 2022 नशामुक्ति दिवस पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा विडियों क्रॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री द्वारा प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया एवं इसका सीधा प्रसारण समाहरणालय के मंथन सभागार में की गई। गीत-संगीत के माध्यम से चलो सबकों जागरूक करें, हाथ से हाथ मिलाकर इस अभियान को सफल बनायें का संकल्प लिया गया।
जिले के विद्यालयों व कार्यालयों में शराब वर्जित बिहार हर्षित विषय पर प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। मद्य निषेध दिवस पर तम्बाकू, सिगरेट, शराब जैसे मादक पदार्थों के सेवन से होनेवाले बीमारियों पर प्रकाश डाला गया तथा इसका सेवन नहीं करने का संकल्प लिया गया।
जिला स्तर पर छात्र- छात्राओं के बीच बैनर पेंटिग और नारा स्लोगन के माध्मम जागरूकता अभियान चलाया गया। विद्यालय के छात्र- छात्राओं द्वारा प्रभातफेरी निकाल कर लोगों को जागरूक किया गया तथा इससे मुक्ति मिलने पर लाभ की भी चर्चा की गई। विद्यालय में निर्णायक मंडल के सदस्य के रूप में राजीव नयन, अनामिका, सविता कुमारी, कनक भारती प्रभारी सूरज कुमार एवं पंकज कुमार समेत अन्य ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया।
इस मौके पर डीएम ने तम्बाकू, अल्कोहल एवं इससे बने उत्पादों का सेवन नहीं करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर कार्यालय परिसर के साथ-साथ समाज एवं राष्ट्र को तम्बाकू, अल्कोहल एवं इनके उत्पादों से मुक्त बनाने में सहयोग करें। मादक पदार्थों के सेवन एवं व्यापार करने वालों के लिए दंडात्मक प्रावधानों के अंतर्गत जुर्माने लगाया जाता है। नशामुक्ति को लेकर शिक्षक एवं बच्चों के बीच वाद-विवाद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
डीएम ने जिले में नशामुक्ति को लेकर लोगों को जागरूक करने में सहयोग करने वाले छात्र- छात्राओं को प्रशिस्त पत्र देकर सम्मानित किया। आलिया को वाद-विवाद में प्रथम स्थान मिला, प्रिंस राज को द्वितीय स्थान एवं राज लक्ष्मी को तृतीय स्थान, अंतरा कुमारी, रामराज, प्रिंस कुमार, रिचा कुमारी, प्रतिभा कुमारी, रोजी कुमार को निबंध में प्रथम स्थान, मो॰ श्याम असलम, सुहानी कुमारी को द्वितीय स्थान, अनुराग कुमार को तृतीय स्थान, अर्चिता भारती को प्रथम जूनियर, नीरज कुमार को द्वितीय स्थान एवं तृतीय स्थान साजन कुमार को मिला है।
इस मौके पर उप विकास आयुक्त शेखपुरा, सिविल सर्जन शेखपुरा, जिला पंचायतीराज पदाधिकारी शेखपुरा, अनुमंडल पदाधिकारी शेखपुरा, मद्यनिषेध उत्पाद अधीक्षक शेखपुरा, सभी वरीय उप समाहर्ता शेखपुरा, पुलिस पदाधिकारी एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी, जीविका दीदी के साथ-साथ अन्य सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें