Skp7news शेखपुरा : समाहरणालय के विकास अभिकरण भवन से सटे एक व्यक्ति के पड़े शव को पुलिस ने किया बरामद - Skp7news today

Skp7news today

Skp7news today एक निडर,निष्पक्ष, विश्वसनीय और पारदर्शी खबर

Breaking

मंगलवार, 22 नवंबर 2022

Skp7news शेखपुरा : समाहरणालय के विकास अभिकरण भवन से सटे एक व्यक्ति के पड़े शव को पुलिस ने किया बरामद

Skp7news शेखपुरा : समाहरणालय के विकास अभिकरण भवन से सटे एक व्यक्ति के पड़े शव को पुलिस ने किया बरामद
शेखपुरा (ललन कुमार) । जिला समाहरणालय परिसर के जिला विकास अभिकरण भवन के बाउंड्री से सटे पश्चिम के ओर शेखपुरा - त्रिमुहानी मार्ग के किनारे शेखपुरा पुलिस ने एक प्रौढ़ व्यक्ति के शव को मंगलवार की सुबह बरामद किया है। शव की खबर मिलते ही आस पास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।वहीं शेखपुरा थाना की पुलिस की पुलिस दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर शव को बरामद कर लिया है। शव को एंबुलेंस में पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले गई। मौके पर पुलिस इंस्पेक्टर विनोद राम ने बताया कि उन्हें मंगलवार की सुबह सूचना मिली कि समाहरणालय के पास एक शव पड़ा है।शव को उनके द्वारा बरामद कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि शव की पहचान कारे गांव के 50 वर्षीय ललन ठाकुर के रूप में की गई है। शव के मुंह में खून को देखने से बढ़ते ठंड में ब्लड प्रेसर के चलते मौत होने की उन्होंने संभावना जताई है। वही मौके पर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शव के चेहरे पर जख्म के निशान और मुंह में ब्लड के लगे होने से रात में किसी वाहन के द्वारा धक्का लगने से मृतक की मौत हुई है। मृतक को समाहरणालय के दीवार के किनारे ठिकाने लगाया गया है । प्रत्यक्षदर्शियों में उनके ग्रामीणों ने बताया कि मृतक ललन ठाकुर के परिवार में 6 बच्चे हैं। वे निहायत गरीब हैं। वे प्रतिदिन शहर के चांदनी चौक पर मजदूरी करने के लिए आते थे और वे रात को घर वापस लौट जाते थे। अब तो पुलिस जांच के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर ललन ठाकुर की मौत कैसे हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें