Skp7news शेखपुरा: डीएम सरकार की विभिन्न योजनाओं की जांच करने खुद पहुंचे गांव, पाई कई गड़बड़ियां, दिए कई निर्देश - Skp7news today

Skp7news today

Skp7news today एक निडर,निष्पक्ष, विश्वसनीय और पारदर्शी खबर

Breaking

बुधवार, 2 नवंबर 2022

Skp7news शेखपुरा: डीएम सरकार की विभिन्न योजनाओं की जांच करने खुद पहुंचे गांव, पाई कई गड़बड़ियां, दिए कई निर्देश

Skp7news शेखपुरा: डीएम सरकार की विभिन्न योजनाओं की जांच करने खुद पहुंचे गांव, पाई कई गड़बड़ियां, दिए कई निर्देश
शेखपुरा (ललन कुमार)। आज बुधवार को डीएम सावन कुमार राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का औचक निरीक्षण करने के लिए बरबीघा प्रखंड के जगदीशपुर पंचायत पहुॅचे। जहां उन्होंने हर घर नल का जल, पक्की नली-गली योजना, वृद्धा पेंशन, आवास योजना, जन-वितरण प्रणाली, विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में डीएम स्वयं गॉव का भ्रमण कर विभिन्न योजनाओं की वस्तु स्थिति की जानकारी ग्रामीणों से ली । उन्होंने जगदीशपुर गॉव में नाले का पानी रोड पर बहता हुआ पाया। भ्रमण के दौरान ही ग्रामीणों के द्वारा डीएम को बताया गया कि जन-वितरण प्रणाली के विकेता द्वारा कम अनाज दिया जाता है। नल का जल सभी घरों में नहीं पहुॅचने की शिकायत ग्रामीणों ने डीएम से की । डीएम ने सभी संबंधित पदाधिकारी को यथाशीध्र समस्या का निदान कर पेयजल की आपूर्ति करने का निदेश दिया है। साथ ही विद्यालय भ्रमण के दौरान बच्चे की अनुपस्थिति कम पाई गई जिससे डीएम ने विद्यालय में शत्-प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का प्रधानाध्यापक को निर्देश दिया। वहीं डीएम द्वारा शेखपुरा प्रखंड के कारे पंचायत के आंगनवाड़ी केद्र संख्या-147 का औचक निरीक्षण किया गया। केद्र पर आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका उपस्थित थीं, परंतु बच्चे की उपस्थिति बहुत ही कम पाई गई। बच्चे की उपस्थिति शत्-प्रतिशत करने के लिए ऑगनबाड़ी के द्वारा दी जानेवाली विभिन्न प्रकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने का डीएम ने सख्त निर्देश दिया ताकि अधिक से अधिक की संख्या में बच्चों की उपस्थिति आंगनबाड़ी केंद्र में हो सकें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें