Skp7news नवादा : गुप्ता परिवार के छह सदस्यों की अंतिम संस्कार के साथ सुसाइट नोट का खुलने लगी राज, बेटे ने मुखाग्नि देकर सुना दिया प्रताड़ना का चरम दास्तान,पूरी घटना पर एसपी खुद कर रहे मोनेटरिंग
नवादा(सुरेश राय)। सुदखोरों की प्रताड़ना का शिकार हुए एक ही परिवार के छह सदस्यों का अंतिम संस्कार नगर के खुरी नदी स्थित बिहारी घाट पर शुक्रवार को एक साथ कर दिया गया। दिल्ली से आये पुत्र अमित गुप्ता ने अपने माता-पिता और भाई-बहनों की एक साथ अंतिम संस्कार करने के दौरान मीडिया के सामने सुदखोरों की प्रताड़ना का ऐसा दास्तान सुनाया, जिसे सुनकर हर किसी का दिल दहल जायेगा।
अमित ने बताया कि उसके परिवार में सुदखोर मनीष सिंह उर्फ टाईगर द्वारा बार-बार अश्लील प्रताड़ना किया जाता था। इतना ही नहीं उसके पिता के दुकान से सामान उठा ले जाता था। उसने बताया कि अंतिम बातचीत छोटी बहन साक्षी से मौत के पहले हुई थी, जिसमें उसने एक ही बात बोली अमित भैया सबकुछ समाप्त हो गया है। अमित ने बताया कि वह अपने पिता को बार-बार समझाता था कि दिल्ली आ जाइये यहीं से कमाकर सबका कर्ज चुका देंगे, परंतु होनी को कुछ और ही मंजूर था।
बता दें कि सुदखारों के मकड़जाल में फंसे केदार लाल गुप्ता को सुदखोरों ने उसके घर की इज्जत-आबरू से खिलवाड़ करने लगे थे, जिसके बाद उसने पूरे परिवार के साथ जहर खाकर आत्म हत्या कर लिया। सुदखोरों के प्रताड़ना से तंग होकर आत्महत्या करने वाले छह लोगों में घर के मुखिया 50 वर्षीय केदार लाल गुप्ता, 47 वर्षीय पत्नी अनिता कुमारी, 16 वर्षीय बेटा प्रिंस, 20 वर्षीय बेटी शबनम कुमारी, 17 वर्षीय बेटी गुड़िया कुमारी तथा 16 वर्षीय बेटी साक्षी शामिल है। मृतक गुप्ता जी सपरिवार नवादा शहर के न्यू एरिया में रहकर विजय बाजार मोड़ पर फल का दुकान चलाते थे।
कर्ज की मौत से खुलता जा रहा राज
कर्ज की बोझ से दबे गुप्ता परिवार ने जब सुसाइट नोट लिखा, तो धीरे-धीरे राज भी सामने आने लगी है। इसमें एक सुदखोर न्यू एरिया नटराज सिनेमा के पीछे रहने वाला मनीष सिंह उर्फ टाईगर द्वारा प्रताड़ना का अंतिम चरण पार करने की बात सामने आ रही है, उसके द्वारा बेटियों को उठाने तथा उसके साथ अश्लील हरकत करने जैसी बातें सामने आने लगी है। सूदखोरी के नाम पर प्रताड़ना की सभी हदें पार होने के बाद गुप्ता परिवार ने अंत में सुसाइट नोट लिखकर सपरिवार जहर खाकर आत्महत्या कर लिया, हालांकि पुलिस सुदखोरों को हिरसत में लेकर पूछताछ करने में जुटी है, बावजूद बाजार में चर्चाओं का बाजार गरम है।
सूदखोरी के इस दलदल में जब बेटियों की आबरू पर बन आई तो मृतक व्यवसायी केदार लाल गुप्ता ने जो कदम उठाया वह समाज के लिए बदनुमा दाग बन गया है। मरने से पहले लिखे गये सुसाइट नोट और मरने से पहले पुत्री साक्षी द्वारा दिया गया फर्द ब्यान सहित पुत्र अमित ने भी मौत के पीछे का राज सार्वजनिक कर दिया है, अब एक बात साफ हो गई है कि सूदखोरों द्वारा उसके परिवार की इज्जत दांव पर लगने के कारण ही पूरे परिवार ने एक साथ जहर खाकर मौत को गले लगा लिया है। अब इस हृदय विदारक घटना के बाद पुलिस इस मामले में कितना इंसाफ दिला पाती है, इसका इंतजार सभी को बेसब्री से है।
श्मशान घाट में दिखा दिल दहलाने वाली मंजर
नवादा श्मशान घाट में जब एक साथ एक ही परिवार के छह लोगों की अर्थी सजी तो देखने वालों का दिल दहल गया। खुरी नदी स्थित बिहारी घाट पर ऐसा मंजर पहले कभी नहीं देखने को मिला था। यह एक इतिहास बन गया है कि नवादा के उक्त श्मशान घाट पर एक साथ एक ही परिवार के छह सदस्यों का अंतिम संस्कार हुआ है। परिवार में एकलौता वारिस बचा अमित ने कभी सोचा भी नहीं था कि उसे ऐसा समय भी देखना होगा। उक्त श्मशान घाट पर षवों की ढेर देखकर हर कोई सूदखोरों को कोस रहा था और वैसे लोगों को फांसी की सजा दिलाने की चर्चा की जा रही थी।
शुक्रवार, 11 नवंबर 2022
Home
नवादा
Skp7news नवादा : गुप्ता परिवार के छह सदस्यों की अंतिम संस्कार के साथ सुसाइट नोट का खुलने लगी राज, बेटे ने मुखाग्नि देकर सुना दिया प्रताड़ना का चरम दास्तान,पूरी घटना पर एसपी खुद कर रहे मोनेटरिंग
Skp7news नवादा : गुप्ता परिवार के छह सदस्यों की अंतिम संस्कार के साथ सुसाइट नोट का खुलने लगी राज, बेटे ने मुखाग्नि देकर सुना दिया प्रताड़ना का चरम दास्तान,पूरी घटना पर एसपी खुद कर रहे मोनेटरिंग
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Author Details
Skp7news एक निडर,निष्पक्ष,पारदर्शी और बेबाक खबर प्रसारित करता है। इसकी हर खबर जांच -परखी रहती है।जिस पर सरकार और प्रशासन के अधिकारी संज्ञान भी लेते हैं। यह न्यूज पोर्टल विभिन्न मीडिया संस्थान से जुड़े एक पत्रकारों के टीम के द्वारा चलाई जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें