Skp7news नवादा : खनन विभाग व वारिसलीगंज पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई,दो अवैध बाली लदे ट्रैक्टर को किया जब्त, एक चालक गिरफ्तार,पन्द्रह हजार सीएफटी बालू किया जब्त
नवादा(सुरेश राय)। अवैध बालू बिक्री, भंडारण व परिवहन करने के मामले में खनन विभाग तथा जिले के वारिसलीगंज थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार की देर षाम खनन विभाग तथा स्थानीय थाना पुलिस की संयुक्त छापेमारी में बड़ी सफलता हासिल की है।
छापेमारी टीम ने थाना क्षेत्र के पचवारा गांव के पास अवैध बालू लदा दो ट्रैक्टर को जब्त करते हुए अवैध रूप से बिक्री के लिए भंडारण किए गए 15 हजार सीएफटी बालू को जब्त किया है। साथ ही एक बालू लादकर जा रहे ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तर किया है। गिरफ्तार चालक नगर परिषद क्षेत्र के मुड़लाचक ग्रामीण आन्नदी यादव के पुत्र बजीर यादव है। इस मामले में खान निरीक्षक अमीत कुमार के लिखित आवेदन पर बालू के धंधा में संलिप्त सात लोगों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष आशीष कुमार मिश्रा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के पचवारा गांव के समीप छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान उक्त स्थान से अवैध बालू लदा दो ट्रैक्टर तथा अवैध रूप से भंडारण किए गए 15 हजार सीएफटी बालू जब्त किया गया। थानाध्यक्ष श्री मिश्रा ने बताया कि पुलिस को देखकर भाग रहे एक ट्रैक्टर चालक मुड़लाचक निवासी बजीर यादव को गिरफ्तार किया गया है, शेष बालू माफिया और चालक भागने में सफल रहा। उन्होने बताया कि फरार बालू माफियाओं की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
रविवार, 13 नवंबर 2022
Home
नवादा
Skp7news नवादा : खनन विभाग व वारिसलीगंज पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई,दो अवैध बाली लदे ट्रैक्टर को किया जब्त, एक चालक गिरफ्तार,पन्द्रह हजार सीएफटी बालू किया जब्त
Skp7news नवादा : खनन विभाग व वारिसलीगंज पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई,दो अवैध बाली लदे ट्रैक्टर को किया जब्त, एक चालक गिरफ्तार,पन्द्रह हजार सीएफटी बालू किया जब्त
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Author Details
Skp7news एक निडर,निष्पक्ष,पारदर्शी और बेबाक खबर प्रसारित करता है। इसकी हर खबर जांच -परखी रहती है।जिस पर सरकार और प्रशासन के अधिकारी संज्ञान भी लेते हैं। यह न्यूज पोर्टल विभिन्न मीडिया संस्थान से जुड़े एक पत्रकारों के टीम के द्वारा चलाई जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें