Skp7news नवादा : आदमखोर सूदखोरों के गिरफ्तारी के खिलाफ भाकपा माले ने प्रशासन का फूंका पुतला - Skp7news today

Skp7news today

Skp7news today एक निडर,निष्पक्ष, विश्वसनीय और पारदर्शी खबर

Breaking

रविवार, 13 नवंबर 2022

Skp7news नवादा : आदमखोर सूदखोरों के गिरफ्तारी के खिलाफ भाकपा माले ने प्रशासन का फूंका पुतला

Skp7news नवादा : आदमखोर सूदखोरों के गिरफ्तारी के खिलाफ भाकपा माले ने प्रशासन का फूंका पुतला
नवादा(सुरेश राय)। आदमखोर सूदखोरों के द्वारा केदार लाल गुप्ता सहित छह लोगों द्वारा की गई सामूहिक आत्महत्या के खिलाफ भाकपा माले ने जिला व्यापी प्रतिवाद दिवस के तहत जिले के 6 प्रखंडो में प्रतिवाद मार्च निकालकर प्रशासन तथा सूदखोरों का पुतला दहन किया। इस दौरान पकरीवरावां में प्रखंड सचिव अरूण कुशवाहा, किसान महासभा के नेता जगदीश चौहान, काशीचक में प्रफुल पटेल, कौआकोल के बङराजी में दिलीप कुमार व किशोरी प्रसाद, अकबरपुर के माखर में रमेश पासवान व गजाधर मांझी, नवादा के जंगल बेलदारी में सावित्री देवी तथा नवादा ग्रामीण के अमरपुर में सुदामा देवी के नेतृत्व में प्रतिवाद दिवस के तहत आदमखोर सूदखोरों व जिला प्रशासन का पुतला दहन किया गया। तत्पश्चात नुक्कङ सभा का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आदमखोर सूदखोरों व जिला प्रशासन का परिणाम है कि केदार लाल गुप्ता परिवार का सामूहिक आत्महत्या करने को वाध्य हुए। जिला प्रशासन चाहती तो उनके कुछ परिवार को बचा सकती थी, लेकिन प्रशासन ने उसे भाग्य भरोसे छोङ दिया, इस हृदय विदारक घटना में सिविल सर्जन की भूमिका संदेहास्पद है। उन्होने कहा कि सभी अधिकारियों की मिलीभगत आदमखोर सूदखोरों के संलिप्तता जगजाहिर होता है, इसी तरह का हाल रहा तो अपराधियों का मनोबल बढेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें