Skp7news नवादा : संविधान दिवस के अवसर पर न्यायाधीश ने संविधान प्रस्तावना को दुहराया,अधिवक्ता संघ ने भी मनाया संविधान दिवस
नवादा(सुरेश राय)। संविधान दिवस के अवसर पर शनिवार को व्यवहार न्यायालय में भारत के संविधान के प्रस्तावना को सस्वर दुहराया गया। सभी न्यायिक पदाधिकारी व्यवहार न्यायालय भवन में एकत्रित हुए तथा संविधान के प्रस्ताव को पढा और उसे अमल में लाने की बात कही।
जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव प्रवीण कुमार सिहं ने बताया कि भारतीय संविधान संप्रभुता, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक, गणराज्य, न्याय, स्वतंत्रता, समता तथा बंधुत्व के लिये कटिबद्ध है।
इस अवसर पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश संतोष कुमार तिवारी, दीपक कुमार, आशुतोष कुमार राय, अमित कुमार पांडेय, प्रवीण कुमार सिंह, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी चंदन कुमार, विवेक विशाल, न्यायिक दंडाधिकारी दिवाकर कुमार, जिला विधिक सेवा प्राधिकार व व्यवहार न्यायालय के कर्मचारीगण तथा पैनल अधिवक्तागण के अलावा पारा विधिक स्वयं सेवकों मौजूद थे।
संविधान दिवस के अवसर पर जिला अधिवक्ता संघ के महासचिव संतशरण शर्मा की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित कर भारतीय संविधान की विशेषताओं पर चर्चा की गई। वहीं एडवोकेट एसोसिएशन की ओर से भी संविधान दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता कृष्ण कुमार सिन्हा ने किया, जिसमें एसोसिएशन के पदाधिकारी व सदस्यगण उपस्स्थित थे। अध्यक्ष ने अपने सम्बोधन में कहा कि भारतीय संविधान भारत की आत्मा है और यह अधिवक्ताओं के लिये मार्गदर्शन का काम करती है। संविधान की रक्षा करने का दायित्व सबों का है।
शनिवार, 26 नवंबर 2022
Home
नवादा
Skp7news नवादा : संविधान दिवस के अवसर पर न्यायाधीश ने संविधान प्रस्तावना को दुहराया,अधिवक्ता संघ ने भी मनाया संविधान दिवस
Skp7news नवादा : संविधान दिवस के अवसर पर न्यायाधीश ने संविधान प्रस्तावना को दुहराया,अधिवक्ता संघ ने भी मनाया संविधान दिवस
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Author Details
Skp7news एक निडर,निष्पक्ष,पारदर्शी और बेबाक खबर प्रसारित करता है। इसकी हर खबर जांच -परखी रहती है।जिस पर सरकार और प्रशासन के अधिकारी संज्ञान भी लेते हैं। यह न्यूज पोर्टल विभिन्न मीडिया संस्थान से जुड़े एक पत्रकारों के टीम के द्वारा चलाई जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें