Skp7news शेखपुरा : डीएम ने आपका प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम का किया आयोजन जन समस्याओं का किया निपटारा - Skp7news today

Skp7news today

Skp7news today एक निडर,निष्पक्ष, विश्वसनीय और पारदर्शी खबर

Breaking

मंगलवार, 22 नवंबर 2022

Skp7news शेखपुरा : डीएम ने आपका प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम का किया आयोजन जन समस्याओं का किया निपटारा

Skp7news शेखपुरा : डीएम ने आपका प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम का किया आयोजन जन समस्याओं का किया निपटारा
शेखपुरा (ललन कुमार)। शेखपुरा प्रखंड के महसार पंचायत के मध्य विधालय मदारी में आज मंगलवार को "प्रशासन आपके द्वार" कार्यक्रम आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम से पूर्व डीएम सावन कुमार, विधायक एवं पंचायत प्रतिनिधियों के द्वारा संयुक्त रुप से मदारी गाँव के उपरी टाली में सीआरएस (खनन विभाग) योजना के तहत 100 एकड़ भूमि में सिंचाई के लिए एक वाटर पम्पिंग सिस्टम का उद्घाटन किया गया। इस सिस्टम के उद्घाटन हो जाने से पंचायत के किसानों को पटवन की सुविधा होगी। "आपका प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम" स्थल पर महसार पंचायत के मुखिया द्वारा डीएम को पुष्प गुच्छ एवं शाल देकर स्वागत किया गया। आमजन की समस्याओं को जनता दरवार एवं अन्य सशक्त माध्यमों से डीएम द्वारा त्वरित निष्पादन किये जाने से जिला प्रशासन के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है। जिससे इस कार्यक्रम में जन सैलाब उमड़ पड़ा था। आज ज्यादातर मामले वृद्धा पेंशन, जन वितरण प्रणाली , जमीन विवाद से संबंधित था। ग्रामीण पप्पू यादव के बोरिंग का मोटर जले रहने संबंधी समस्या पर डीएम द्वारा तीन दिनो मे समस्या का समाधान करने का निर्देश संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को दिया गया। उसी तरह स्वास्थ्य विभाग द्वारा कई दिव्यांगजन का प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया शुरु कर दी गई। लोग बारी-बारी से डीएम के समक्ष अपनी समस्याओं को रखते जा रहे थे। जिसका डीएम द्वारा यथासंभव ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया। कुछ जटिल मामले को संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को त्वरित निष्पादन करने का निर्देश देते हुए सौंप दिया गया। डीएम ने मध्य विधालय मदारी को कम्प्यूटर देने की घोषणा की। आपका प्रशासन आपके द्वारा कार्यक्रम मे जिलास्तरीय सभी पदाधिकारी मौजूद दिखे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें