Skp7newsनवादा : पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ पांच धंधेबाजों को किया गिरफ्तार,बिक्री के लिए घर में छुपाकर रखा था शराब
नवादा(सुरेश राय)। दो दिनों पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा शराबबंदी कानून की समीक्षा के दौरान दिए गए निर्देश बाद पुलिस शराब माफियाओं पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस रात दिन एक कर शराब माफियाओं को गिरफ्तार करने में लग गई है। इसी कड़ी में जिले के वारिसलीगंज थाना पुलिस ने शनिवार की देर रात्रि थाना क्षेत्र के कुम्भी गांव स्थित एक घर में छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद करते हुए 5 धंधेबाजो को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष आशीष कुमार मिश्रा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली की थाना क्षेत्र के कुम्भी गांव निवासी स्व गनौरी ठाकुर के पुत्र तनिक ठाकुर के घर में बिक्री के लिए विदेशी शराब का भंडारण किया गया है। सूचना पश्चात थानाध्यक्ष श्री मिश्रा ने अपने नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन कर कार्रवाई के लिए उक्त गांव कूच कर गए।
छापेमारी के दौरान तनिक ठाकुर के घर से विभिन्न ब्रांड के 71 लीटर विदेशी शराब बरामद करते हुए धंधेबाज तनिक ठाकुर, इन्द्रदेव पासवान के पुत्र मंतोष कुमार, चन्द्रदेव सिंह के पुत्र विपिन कुमार, स्व गणपत साव के पुत्र मोहित कुमार उर्फ विक्की तथा मिथिलेश प्रसाद के पुत्र जितेन्द्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होने बताया कि सभी गिरफ्तार शराब धंधेबाजों के विरूद्ध नई षराब अधिनियम के विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।
रविवार, 13 नवंबर 2022
Home
नवादा
Skp7newsनवादा : पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ पांच धंधेबाजों को किया गिरफ्तार,बिक्री के लिए घर में छुपाकर रखा था शराब
Skp7newsनवादा : पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ पांच धंधेबाजों को किया गिरफ्तार,बिक्री के लिए घर में छुपाकर रखा था शराब
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Author Details
Skp7news एक निडर,निष्पक्ष,पारदर्शी और बेबाक खबर प्रसारित करता है। इसकी हर खबर जांच -परखी रहती है।जिस पर सरकार और प्रशासन के अधिकारी संज्ञान भी लेते हैं। यह न्यूज पोर्टल विभिन्न मीडिया संस्थान से जुड़े एक पत्रकारों के टीम के द्वारा चलाई जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें