Skp7news नवादा : टायर के स्क्रैप में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी,दो अग्निशमन वाहन आग पर पाया काबू - Skp7news today

Skp7news today

Skp7news today एक निडर,निष्पक्ष, विश्वसनीय और पारदर्शी खबर

Breaking

रविवार, 13 नवंबर 2022

Skp7news नवादा : टायर के स्क्रैप में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी,दो अग्निशमन वाहन आग पर पाया काबू

Skp7news नवादा : टायर के स्क्रैप में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी,दो अग्निशमन वाहन आग पर पाया काबू
नवादा(सुरेश राय)। एनएच 31 से सटे नगर थाना क्षेत्र के भदौनी मुहल्ला के पास एक टायर स्क्रैप में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद मुहल्ले में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी। सूचना पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि असामाजिक तत्वों ने इस घटना को अंजाम दिया है, हालांकि इस घटना से टायर के अलावा किसी को कोई क्षति नहीं हुई है। बताया जाता है कि भदौनी निवासी मो गुलजार पुराने टायर का कारोवार करता है। वह बराबर टायर के क्राफ्ट को एनएच-31 से सटे सड़क किनारे रखता था। रविवार को अचानक उसी टायर के स्क्रैप के ढेर में अचानक आग लग गई, जिसके बाद आसपास रहे घर के लोगों ने अपनी जान बचाते हुए वहां से भाग निकले। फिलहाल इस घटना से मुहल्ले के लोगों को किसी प्रकार की क्षति नहीं हुई है। बता दें कि अगर समय पर अग्निशमन की टीम नहीं पहुंचती तो कोई अप्रिय घटना से इनकार नहीं किया जा सकता था। वहीं आग बुझने के बाद मुहल्ले के लोगों ने राहत की सांस ली है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें