Skp7news नवादा : उच्चतम न्यायालय के न्यायमूर्ति ने ई-सेवा केन्द्र का किया ऑनलाईन उद्घाटन, ई-सेवा केन्द्र के चालू होने से पक्षकारों को घर बैठे मुकदमा की मिलेगी अद्यतन स्थिति की जानकारी - Skp7news today

Skp7news today

Skp7news today एक निडर,निष्पक्ष, विश्वसनीय और पारदर्शी खबर

Breaking

शनिवार, 26 नवंबर 2022

Skp7news नवादा : उच्चतम न्यायालय के न्यायमूर्ति ने ई-सेवा केन्द्र का किया ऑनलाईन उद्घाटन, ई-सेवा केन्द्र के चालू होने से पक्षकारों को घर बैठे मुकदमा की मिलेगी अद्यतन स्थिति की जानकारी

Skp7news नवादा : उच्चतम न्यायालय के न्यायमूर्ति ने ई-सेवा केन्द्र का किया ऑनलाईन उद्घाटन, ई-सेवा केन्द्र के चालू होने से पक्षकारों को घर बैठे मुकदमा की मिलेगी अद्यतन स्थिति की जानकारी
नवादा(सुरेश राय)। भारत के उच्चतम न्यायालय के न्यायमूर्ति एमआर साह ने व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित ई-सेवा केन्द्र का उद्घाटना ऑन लाईन के द्वारा किया गया। इस अवसर पर पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायमूर्ति संजय करोल एवं अन्य न्यायमूर्ति भी ऑन लाईन उपस्थित थे। वहीं इस अवसर पर व्यवहार न्यायालय मे जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश नारायण सेवक पांडेय, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव प्रवीण कुमार सिहं, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सरोज कृति तथा अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी चंदन कुमार सहित कई न्यायिक पदाधिारी मौजूद थे। जानकारी दते हुए प्राधिकार के सचिव ने कहा कि इस सेवा केन्द्रं से मुकदमों के पक्षकारों को अपने-अपने मुकदमों की अद्यतन स्थिति, अगली तिथि, दिवानी मुकदमों में लगने वालें कोर्ट फीस, पारित आदेष एवं निर्णय, फ्री लिगल सर्विस, किसी दस्तावेज की अभिप्रमाणित प्रति प्राप्त करने तथा न्यायाधीशों की छुट्टी से सम्बंधित जानकारी मुफ्त में प्राप्त की जा सकती है। इसके अलावा हेल्प लाईन नंबर 06324-212110 भी जारी किया गया है। इस नंबर के द्वारा भी जानकारी प्राप्त करने की सुविधा है। वहीं इस कांउटर से वीडियो कॉन्फ्रेंस से सम्बंधित जानकारी भी प्राप्त की जा सकती है। उल्लेखनीय है कि इस केन्द्र को अन्य प्रदेश से बना कर व्यवहार न्यायालय परिसर में स्थापित किया गया था, जो काफी दिनों से उद्घाटन के इंतजार में था। इस केन्द्र के चालू हो जाने से अधिवक्ताओं के साथ-साथ मुकदमों के पक्षकारों में काफी खुशी देख गई। उद्घाटन के अवसर पर व्यवहार न्यायालय के जैकी हैदर, नरेश कुमार निराला, सिस्टम अॅफिसर शहनवाज अली तथा अमित कुमार सहित कई कर्मी मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें