Skp7news नवादा : हर घर गंगा का जल-गंगा जल आपूर्ति योजना का मुख्यमंत्री के हाथों कल उद्घटन कार्यक्रम है संभावित
नवादा(सुरेश राय)। हर घर गंगा का जल-गंगा जल आपूर्ति योजना सफल हुआ भगीरथ प्रयास, भगीरथ बनी बिहार सरकार, ग्ंागा जल, अब आपके द्वार योजना रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कर कमलों से गंगा जल उद्धव योजना का उद्घाटन की संभावना है।
मुख्यमंत्री श्री कुमार आज यानि रविवार को नालंदा जिला अन्तर्गत राजगीर तथा नवादा जिला अन्तर्गत मोतनाजे में गंगाजल आपूर्ति योजना का उद्घाटन का कार्यक्रम संभावित है। हर घर गंगा का जल-गंगा जल आपूर्ति योजना सफल हुआ भगीरथ प्रयास, भगीरथ बनी बिहार सरकार, ग्ंागा जल, अब आपके द्वार योजना का उद्घाटन की खबर जैसे ही जिलेवासियों को मिली तो खुशी से झुम उठे। उद्घाटन बाद मानसून अवधि में गंगा नदी में आये अतिरिक्त जल को पाईप लाईन द्वारा राजगीर, बोधगया, गया और नवादा के जल संकटग्रस्त शहरी इलाकों में पहुंचेगी, जिससे बाढ़ के प्रकोप से बचाव के साथ-साथ जल संकटग्रस्त क्षेत्र में सालों भर जल की उपलब्धता रहेगी।
’ज्ञात हो कि राजगीर, गया तथा बोधगया शहरों में इसी वर्ष से और नवादा शहर में अगले वर्ष से शुद्ध पेय जल के रूप में गंगा जल की घर-घर आपूर्ति की जाएगी। जल जीवन हरियाली अभियान के अन्तर्गत गंगा जल आपूर्ति योजना बिहार सरकार का भगीरथ प्रयास, पेयजल क्षेत्र में अद्भुत विकास हुई है। गंगाजल आपूर्ति योजना से पेयजल की कमी से जुझ रहे आमजनों को सालोंभर 135 लीटर प्रति व्यक्ति प्रतिदिन शुद्ध पेयजल की आपूर्ति के साथ-साथ पर्यटकों एवं राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय महत्व के संस्थानों को भी पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करायी जा रही है। गंगा जल आपूर्ति योजना को वर्ष 2051 तक होने वाली जनसंख्या बृद्धि को ध्यान में रखकर क्रियान्वित किया गया है।
सरकार की दूरदर्शी सोंच से आने वाली पीढ़ी को भी पेयजल की समस्या से पूर्णतः निजात मिलती रहेगी।
शनिवार, 26 नवंबर 2022
Home
नवादा
Skp7news नवादा : हर घर गंगा का जल-गंगा जल आपूर्ति योजना का मुख्यमंत्री के हाथों कल उद्घटन कार्यक्रम है संभावित
Skp7news नवादा : हर घर गंगा का जल-गंगा जल आपूर्ति योजना का मुख्यमंत्री के हाथों कल उद्घटन कार्यक्रम है संभावित
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Author Details
Skp7news एक निडर,निष्पक्ष,पारदर्शी और बेबाक खबर प्रसारित करता है। इसकी हर खबर जांच -परखी रहती है।जिस पर सरकार और प्रशासन के अधिकारी संज्ञान भी लेते हैं। यह न्यूज पोर्टल विभिन्न मीडिया संस्थान से जुड़े एक पत्रकारों के टीम के द्वारा चलाई जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें