Skp7news पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के कार्य के साथ-साथ बिहार फिल्म प्रोत्साहन नीति की किया समीक्षा बैठक - Skp7news today

Skp7news today

Skp7news today एक निडर,निष्पक्ष, विश्वसनीय और पारदर्शी खबर

Breaking

गुरुवार, 1 दिसंबर 2022

Skp7news पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के कार्य के साथ-साथ बिहार फिल्म प्रोत्साहन नीति की किया समीक्षा बैठक

Skp7news पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के कार्य के साथ-साथ बिहार फिल्म प्रोत्साहन नीति की किया समीक्षा बैठक
पटना संवाददाता: आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के अंतर्गत बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के कार्यों एवं बिहार फिल्म प्रोत्साहन नीति के संबंध में समीक्षा बैठक की। समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि राज्य में खेलों के विकास के लिए कई कदम उठाए गए हैं। खिलाड़ियों को सम्मान एवं नकद पुरस्कार प्रदान कर उन्हें प्रोत्साहित किया जा रहा है। सरकारी सेवाओं में खिलाड़ियों की नियुक्ति की जा रही है। उनको बेहतर खान-पान के साथ प्रशिक्षण एवं अन्य सुविधाएं दी जा रही हैं। सभी प्रखंडों में स्टेडियम का निर्माण कराया जा रहा है। स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई के साथ ही खेल-कूद की बेहतर व्यवस्था रखने का निर्देश दिया गया है। राज्य में फिल्म निर्माण के प्रोत्साहन के लिए भी कई कदम उठाए गए हैं। राज्य में ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के साथ ही पहाड़ों एवं अन्य मनोरम प्राकृतिक स्थलों को भी विकसित किया गया है जहां फिल्मों की शूटिंग की जा सकती है। बिहार में फिल्म निर्माताओं के लिए प्रक्रिया को और सरल बनाने तथा बेहतर सुविधा देने को कहा है ताकि फिल्म निर्माण में उन्हें किसी प्रकार की कठिनाई न हो। राज्य में फिल्म निर्माण से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और लोक कलाकारों को भी मौका मिलेगा साथ ही रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें