Skp7news नवादा : देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद की जयंती पर विभिन्न संस्थानों ने अर्पित किया श्रद्धासुमन,राजेन्द्र मेमोरियल महिला कॉलेज, जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल आदि संस्थानों में मनाया गया 138वीं जयंती
नवादा(सुरेश राय)। जिले भर में देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद की 138वीं जयंती धूमधाम से मनाया गया। जिसमें उनके नाम से जिला मुख्यालय में संचालित षिक्षण संस्थान राजेन्द्र मेमोरियल महिला कॉलेज परिसर में उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण करने कॉलेज के व्याख्याता व कर्मी सहित कई समाज सेवी जुटे।
वहीं नगर के नवीन नगर मुहल्ला स्थित जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल में निदेशक डॉ आरपी साहू व रश्मि साहू गुप्ता के नेतृत्व में प्रथम राष्ट्रपति राजेन्द्र बाबू की जयंती मनायी गई। राजेन्द्र मेमारियल महिला कॉलेज में लगे राजेन्द्र बाबू की प्रतिमा पर जिला चित्रांश एसोसिएशन के तत्वाधान में 138वीं जयंती पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण की गई। इस अवसर पर आरएमडब्ल्यू काॅलेज के प्रिंसिपल वेद प्रकाश चतुर्वेदी जी ने राजेंद्र बाबू पर कुछ प्रोजेक्ट तैयार करने की बात कही। जिसका समाजसेवी मनीष कुमार सिन्हा ने सहयोग करने का आष्वासन दिया। देशरत्न राजेन्द्र बाबू को याद करते हुए चित्रांश एसोसिएशन के वरिष्ठ नवीन कुमार छवि जी ने उनके त्याग और बलिदान पर चर्चा करते हुए कहा देशरत्न राजेन्द्र बाबू विद्वता के प्रतीक थे।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरूण कुमार सिन्हा, प्रिय शंकर सिन्हा, एजीपी संतोष कुमार सिन्हा, रितेश कुमार मंशु, विनोद कुमार सिन्हा, टुन्नु सिन्हा, अधिवक्ता सतीष कुमार सिन्हा, अनुप कुमार सिन्हा, गोपाल प्रसाद, राजू सिन्हा, डॉ योगेंद्र प्रसाद सिन्हा, शशि भूषण प्रसाद, बबलू सिन्हा, संजय कुमार सिन्हा, अविनाश कुमार सिन्हा, संजय कुमार सिन्हा तथा प्रभात सिन्हा आदि लोगों ने माल्यार्पण कर अपनी-अपनी बातों को रखा।
जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनायी गई राजेन्द्र बाबू की जयंती
नगर के नवीन नगर स्थित प्रसिद्ध जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल में देशरत्न डॉ राजेन्द्र प्रसाद की जयंती विद्यालय प्रांगण में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुए प्रबंध निदेषक डॉ आरपी साहू व निदेषक रष्मि साहू गुप्ता ने बच्चों को बताया कि प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ राजेंद्र बाबू का जन्म बिहार के जीरादेई नामक गांव में 3 दिसंबर को हुआ था। उनकी देष भक्ति और बलिदान आज भी इतिहास के पन्नों में दर्ज है। देष की आजादी के बाद देष के पहले राष्ट्रपति राजेन्द्र बाबू ही बने थे। आज उन्हीं की याद में हम जयंती मनाते हुए उनके कर्तव्यों को आत्मसात करने के लिए हर सात एकत्रित होते हैं। विद्यालय के बच्चों में इसको लेकर काफी उत्साह रही।
मौके पर विद्यालय के प्राचार्य एसएन सिंह, संजय कुमार, मनीष कुमार, प्रिंस कुमार, अमरनाथ विश्वकर्मा, मेघनाथ प्रसाद, दिलीप कुमार, राजू कुमार, राधिका जी तथा श्याम धीरज सहित सभी शिक्षक व शिक्षिका मौजूद थे।
शनिवार, 3 दिसंबर 2022
Home
नवादा
Skp7news नवादा : देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद की जयंती पर विभिन्न संस्थानों ने अर्पित किया श्रद्धासुमन,राजेन्द्र मेमोरियल महिला कॉलेज, जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल आदि संस्थानों में मनाया गया 138वीं जयंती
Skp7news नवादा : देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद की जयंती पर विभिन्न संस्थानों ने अर्पित किया श्रद्धासुमन,राजेन्द्र मेमोरियल महिला कॉलेज, जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल आदि संस्थानों में मनाया गया 138वीं जयंती
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Author Details
Skp7news एक निडर,निष्पक्ष,पारदर्शी और बेबाक खबर प्रसारित करता है। इसकी हर खबर जांच -परखी रहती है।जिस पर सरकार और प्रशासन के अधिकारी संज्ञान भी लेते हैं। यह न्यूज पोर्टल विभिन्न मीडिया संस्थान से जुड़े एक पत्रकारों के टीम के द्वारा चलाई जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें