Skp7news शेखपुरा : डीएम ने कामचोर पदाधिकारी पर कसा शिकंजा, मनरेगा की समीक्षा के दौरान पदाधिकारी के मानदेय में कटौती करने का दिया निर्देश
शेखपुरा (ललन कुमार)। डीएम सावन कुमार की अध्यक्षता में आज सोमवार को समाहरणालय के मंथन हॉल में जिला स्तरीय पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक की गई। समीक्षा के क्रम में मनरेगा अन्तर्गत जॉब कार्ड सत्यापन की गति में तेजी लाने, शत-प्रतिशत मोबाईल मॉनिटरिंग प्रणाली सुनिश्चित करने का डीएम द्वारा निर्देश दिया गया।
अमृत सरोवर योजना में जिले में लक्षित 76 योजनाओं में मात्र 18 योजना ही पूर्ण हो सकी जिसपर डीएम ने असंतोष व्यक्त की। मजदूरी भुगतान की समीक्षा के क्रम में अरियरी की स्थिति संतोषजनक नही पाये जाने पर डीएम द्वारा नाराजगी प्रकट की गई एवं सख्त निर्देश दिया गया कि नियमानुसार शत-प्रतिशत मजदूरी भुगतान करें। जबकि कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा घाटकुसुम्भा का 50 प्रतिशत मानदेय कटौती करने का डीएम ने निर्देश दिया।
जिला राजस्व शाखा को लोक-भू अतिक्रमण से संबंधित लंबित मामलों को यथाशीघ्र निष्पादित करने, सभी विभाग के कार्यालय प्रधान को न्यायालय संबंधी मामले सी॰डब्लू॰जे॰सी॰/एम॰जे॰जी॰/एल॰पी॰ए॰ मामलों को प्राथमिकता देते हुए ससमय निष्पादन करने, जिला पंचायती राज पदाधिकारी को नल जल योजना अन्तर्गत खराब पड़े मोटरों को शीघ्र चालू कराने का डीएम ने निर्देश दिया है।
सिविल सर्जन शेखपुरा को यू॰डी॰आई॰डी॰ बनाने की गति में प्रगति लाने का निर्देश दिया ताकि दिव्यांगजनों को पेंशन की सुविधा प्रदान की जा सके। वहीं उत्पाद विभाग के द्वारा विगत माह में 1085 जगहों पर छापामारी की गई थी जिसे डीएम ने उसे और भी बढ़ाने तथा जिला श्रम पदाधिकारी को श्रम कार्ड बनवाने में तेजी लाने का निर्देश दिया ।
इस बैठक में उप विकास आयुक्त, शेखपुरा, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, शेखपुरा, अनुमंडल पदाधिकारी, शेखपुरा, भूमि सुधार उपसमाहर्त्ता, शेखपुरा सहित सभी विभागों के वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।
सोमवार, 5 दिसंबर 2022
Home
शेखपुरा
Skp7news शेखपुरा : डीएम ने कामचोर पदाधिकारी पर कसा शिकंजा, मनरेगा की समीक्षा के दौरान पदाधिकारी के मानदेय में कटौती करने का दिया निर्देश
Skp7news शेखपुरा : डीएम ने कामचोर पदाधिकारी पर कसा शिकंजा, मनरेगा की समीक्षा के दौरान पदाधिकारी के मानदेय में कटौती करने का दिया निर्देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Author Details
Skp7news एक निडर,निष्पक्ष,पारदर्शी और बेबाक खबर प्रसारित करता है। इसकी हर खबर जांच -परखी रहती है।जिस पर सरकार और प्रशासन के अधिकारी संज्ञान भी लेते हैं। यह न्यूज पोर्टल विभिन्न मीडिया संस्थान से जुड़े एक पत्रकारों के टीम के द्वारा चलाई जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें