Skp7news नवादा : अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर 28 दिव्यांगों को दिया गया मोटराइज्ड ट्राई साईकिल - Skp7news today

Skp7news today

Skp7news today एक निडर,निष्पक्ष, विश्वसनीय और पारदर्शी खबर

Breaking

शनिवार, 3 दिसंबर 2022

Skp7news नवादा : अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर 28 दिव्यांगों को दिया गया मोटराइज्ड ट्राई साईकिल

Skp7news नवादा : अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर 28 दिव्यांगों को दिया गया मोटराइज्ड ट्राई साईकिल
नवादा(सुरेश राय)। अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांग जन दिवस के अवसर पर शनिवार को नगर स्थित गांधी इंटर विद्यालय के प्रांगण में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका उद्घाटन उपविकास आयुक्त दीपक कुमार मिश्रा द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के शुभ अवसर पर 28 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राई साईकिल, हेलमेट तथा दो दिव्यांगजनों को कान का मशीन दिया गया। साथ ही चिकित्सक द्वारा दिव्यांगता प्रमाण पत्र भी दिया गया एवं यूडीआई कार्ड का आवेदन भी लिया गया। दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग के सहायक निदेशक विजेता रंजन ने दिव्यांगजनों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आप निराश न हों, सरकार द्वारा सभी दिव्यांगजनों को इस योजना का लाभ दिया जा रहा है। यदि आप भी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं जो कि दिव्यांग हैं तो वे इस योजना से जुड़कर निःशुल्क लाभ लेने के लिए आवेदन दे सकते हैं। कई बार ऐसा देखा जाता है कि कुछ दिव्यांगजनों तक पर्याप्त जानकारी नहीं पहुंच पाती है। यूडीआईडी कार्ड के लिए ऑनलाईन भी आवेदन दे सकते हैं। मौके पर सदर एसडीओ उमेश कुमार भारती, अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी प्रशांत कुमार, वरीय उपसमाहर्ता राजीव रंजन तथा सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेषक अर्पणा झा के अलावा अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी आदि मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें