Skp7news नवादा : दूध बेचने वाले का बेटा बना सहायक अभियंता, परिजनों में खुशी
नवादा(सुरेश राय)। जिले के पकरीबरावां प्रखंड के बुधौली पंचायत के विशनपुर गांव निवासी गृहिणी उर्मिला देवी एवं दुग्ध व्यवसायी दुर्गी यादव के पुत्र राजीव कुमार ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज द्वारा आयोजित संयुक्त राज्य अभियंत्रण सेवा की परीक्षा में सफलता पाया है।
इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट डिपार्टमेंट में सहायक अभियंता (एसडीओ) के पद पर राजीव का चयन हुआ है। उन्होंने बताया कि दूसरे प्रयास में सफलता प्राप्त की है। उनके सफलता से परिजनों में खुशी का माहौल है। बता दें कि राजीव के पिताजी दुर्गी यादव नवादा में रहकर दूध बेचने का काम करते हैं। जबकि माताजी गृहिणी होने के साथ ही खेती-किसानी का काम भी करती हैं। ग्रामीण परिवेश में पल-बढ़कर राजीव ने सफलता प्राप्त कर यह साबित कर दिया कि प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती है।
मध्यमवर्गीय परिवार से आने वाले राजीव बचपन से ही मेधावी था। प्रारंभिक पढ़ाई गांव पर ही हुई। उसके बाद गांधी इंटर स्कूल नवादा से 70 फ़ीसदी अंकों के साथ दसवीं बोर्ड की परीक्षा पास की। इंटर स्कूल ओड़ो से 12वीं की परीक्षा प्रथम श्रेणी से पास करने के बाद राजीव ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। एनआईटी पटना से बीटेक करने के बाद उन्होंने दिल्ली में रहकर तैयारी की। इसका रिजल्ट आज सबके सामने है। राजीव ने बताया कि वे प्रतिदिन 10-12 घंटे मेहनत करते थे।
अपनी सफलता से उत्साहित राजीव ने इसका श्रेय अपने पिताजी को देते हुए कहा कि आज वे जहां पहुंचे हैं, उनके पिताजी के सहयोग के बिना संभव नहीं था। उन्होंने हर वक्त उन्हें सपोर्ट किया। राजीव ने अपनी माता एवं अन्य परिजनों का भी आभार व्यक्त किया। इधर, उसकी सफलता से उत्साहित मां-पिताजी के साथ ही अन्य परिजनों ने खुशी का इजहार करते हुए बधाई दी है। असमा निवासी शिक्षक हरिशंकर सिंह, धमौल सरपंच इंद्रजीत कुमार सिन्हा तथा शिक्षाविद डॉ मुकेश कुमार सिन्हा सहित कई अन्य लोगों ने भी उन्हें बधाई दी है।
शनिवार, 3 दिसंबर 2022
Skp7news नवादा : दूध बेचने वाले का बेटा बना सहायक अभियंता, परिजनों में खुशी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Author Details
Skp7news एक निडर,निष्पक्ष,पारदर्शी और बेबाक खबर प्रसारित करता है। इसकी हर खबर जांच -परखी रहती है।जिस पर सरकार और प्रशासन के अधिकारी संज्ञान भी लेते हैं। यह न्यूज पोर्टल विभिन्न मीडिया संस्थान से जुड़े एक पत्रकारों के टीम के द्वारा चलाई जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें