Skp7news शेखपुरा : बरबीघा पुलिस ने बंगाल से शेखपुरा लाई जा रही भारी मात्रा में विदेशी शराब को पिकअप भान से किया बरामद, तीन धंधेबाज गिरफ्तार
शेखपुरा (ललन कुमार)। शेखपुरा जिला के बरबीघा पुलिस ने बंगाल से पिकअप भान में लाई जा रही भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब को गुरुवार की देर रात्रि बरामद किया है । साथ ही पिकअप भान के चालक समेत तीन शराब के धंधे में लिप्त तस्कर को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है।
इसकी जानकारी देते हुए शेखपुरा एसपी कार्तिकेय के शर्मा ने बताया कि बीते गुरुवार की रात्रि में शेखपुरा पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि मोकामा से बरबीघा की ओर बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब लेकर कुछ व्यक्ति आ रहे हैं। उक्त गुप्त सूचना के सत्यापन को लेकर बरबीघा थाना के रात्रि गश्ती दल के पुलिस पदाधिकारी को लगाया गया।
पुलिस पदाधिकारी सशस्त्र बल के साथ एन एच-33 के मुख्य सड़क पर गंगटी चौक से करीब 150 गज पश्चिम बरबीघा की ओर आने वाली सड़क पर पहुँचे तो मोकामा की ओर से आ रहे एक पिकअप बोलेरो का चालक गश्ती दल को देखकर भागने लगा। जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। पिकअप बोलेरो
बी.आर-11एस-1475 दूसरा नम्बर प्लेट पर नं०- डब्लू बी-73एफ-6432 की तालाशी पुलिस द्वारा लेने पर गाड़ी के डाला से विभिन्न ब्रांडों का कुल 981 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया।
पिकअप बोलरो के चालक से नाम पता पूछने पर वह अपना नाम - प्रदीप राम, पे० शंकर राम, सा०- कलियागंज ,थाना - कलियागंज, जिला- उत्तर दिवासपुर, राज्य पश्चिम बंगाल बताया।
एसपी ने बताया कि पिकअप के साथ पिछे से आ रहे रिनोल्ड रिवर्स कार को रोककर पूछताछ किया गया तो कार में बैठे दो व्यक्ति अपना-अपना नाम - दीपक कुमार, पे०- विनोद तिवारी, सा०-सामस बुजूर्ग, थाना- बरबीघा जिला- शेखपुरा एवं दूसरा व्यक्ति मनीष कुमार, पे०- सुबोध राम, सा० समियालक्ष्मीपुर थाना घोसवरी जिला पटना बताया।
वहीं दीपक कुमार एवं मनीष कुमार के द्वारा बताया गया कि शेखपुरा जिला का ही मेहुस थानान्तर्गत माफो का बिल्टन यादव के द्वारा अंग्रेजी शराब मंगाने के लिए गाड़ी बुकिंग किया गया था और शराब बंगाल के रायगंज का बच्चा बोस नाम का व्यक्ति लोड करवाया था। गिरफ्तार युवक ने शराब मंगाने में बरबीघा थानान्तर्गत नर्सरी गाँव के गाँवा यादव की भी सहभागिता बताया। गिरफ्तार सभी व्यक्तियों से गहराई से पूछ-ताछ करने पर उनलोगों के द्वारा बताया गया कि ये लोग पश्चिम बंगाल से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब तस्करी कर लाते है और बिहार के विभिन्न जगहों पर बेचने और सप्लाई करने का कार्य करते है।
शुक्रवार, 2 दिसंबर 2022
Home
शेखपुरा
Skp7news शेखपुरा : बरबीघा पुलिस ने बंगाल से शेखपुरा लाई जा रही भारी मात्रा में विदेशी शराब को पिकअप भान से किया बरामद, तीन धंधेबाज गिरफ्तार
Skp7news शेखपुरा : बरबीघा पुलिस ने बंगाल से शेखपुरा लाई जा रही भारी मात्रा में विदेशी शराब को पिकअप भान से किया बरामद, तीन धंधेबाज गिरफ्तार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Author Details
Skp7news एक निडर,निष्पक्ष,पारदर्शी और बेबाक खबर प्रसारित करता है। इसकी हर खबर जांच -परखी रहती है।जिस पर सरकार और प्रशासन के अधिकारी संज्ञान भी लेते हैं। यह न्यूज पोर्टल विभिन्न मीडिया संस्थान से जुड़े एक पत्रकारों के टीम के द्वारा चलाई जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें