Skp7news नवादा : अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंद हुआ फरार,हुई मौत
नवादा(सुरेश राय)। सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोड़धोवा गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के मंगर बिगहा निवासी गनौरी यादव के 30 वर्षीय पुत्र गोपाल यादव के रूप में किया गया।
बताया जा रहा है कि युवक बाइक पर सवार होकर गोड़धोवा गांव अपना खेत देखने गया था। खेत देखकर वह घर वापस लौट रहा था, तभी उक्त गांव के समीप तेज रफ्तार से आ रही अज्ञात वाहन ने उसे रौंदते हुए फरार हो गया। जिसके बाद गश्ती कर रही पुलिस ने उसे अपने जीप में लादकर इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दी है।
वहीं घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे एक पुत्र, दो पुत्री और पत्नी को छोड़ गया है। मौत की जानकारी मिलते ही अस्पताल में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
शनिवार, 3 दिसंबर 2022
Skp7news नवादा : अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंद हुआ फरार,हुई मौत
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Author Details
Skp7news एक निडर,निष्पक्ष,पारदर्शी और बेबाक खबर प्रसारित करता है। इसकी हर खबर जांच -परखी रहती है।जिस पर सरकार और प्रशासन के अधिकारी संज्ञान भी लेते हैं। यह न्यूज पोर्टल विभिन्न मीडिया संस्थान से जुड़े एक पत्रकारों के टीम के द्वारा चलाई जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें