Skp7news नवादा : उत्पाद विभाग को मिली बड़ी सफलता,लाखों का विदेशी शराब लेकर बिहार प्रवेश कर रहे एक इंडियन ऑयल की टैंकलोरी को उत्पाद विभाग ने किया जब्त, दो शराब माफिया भी चढ़ा पुलिस के हत्थे - Skp7news today

Skp7news today

Skp7news today एक निडर,निष्पक्ष, विश्वसनीय और पारदर्शी खबर

Breaking

मंगलवार, 6 दिसंबर 2022

Skp7news नवादा : उत्पाद विभाग को मिली बड़ी सफलता,लाखों का विदेशी शराब लेकर बिहार प्रवेश कर रहे एक इंडियन ऑयल की टैंकलोरी को उत्पाद विभाग ने किया जब्त, दो शराब माफिया भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

Skp7news नवादा : उत्पाद विभाग को मिली बड़ी सफलता,लाखों का विदेशी शराब लेकर बिहार प्रवेश कर रहे एक इंडियन ऑयल की टैंकलोरी को उत्पाद विभाग ने किया जब्त, दो शराब माफिया भी चढ़ा पुलिस के हत्थे



नवादा(सुरेश राय)। जिले के रजौली थाना क्षेत्र के समेकित जांच चौकी पर तैनात उत्पाद विभाग की टीम ने वाहन जांच के दौरान मंगलवार की सुबह शराब से भरी इंडियन ऑयल के टैंकर संख्या बीआर-09सी/7821 को जब्त किया, हालांकि टैंकर में एक दूसरा नंबर प्लेट भी रखा हुआ मिला, जिसपर जेएच- 05एटी/ 7527 नंबर अंकित किया हुआ था।



जांच चौकी पर कार्रवाई उत्पाद अधीक्षक अनिल कुमार आजाद के निर्देशानुसार की गई। उत्पाद अधीक्षक ने जानकारी देते हुए कहा कि समेकित जांच चौकी पर झारखंड की ओर से आने वाली प्रत्येक वाहनों की सघन जांच चौकी पर तैनात उत्पाद की टीम के द्वारा की जाती है, जिसका नेतृत्व उत्पाद निरीक्षक रामप्रीति कुमार करते हैं। इसी दौरान झारखंड की ओर से आ रहे इंडियन ऑयल की लोगों लगा छह चक्का टैंकर में विदेशी शराब बरामद किया गया है साथ ही चालक व उपचालक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।


 जांच का नेतृत्व कर रहे उत्पाद निरीक्षक रामप्रीति कुमार ने बताया कि उत्पाद अधीक्षक के निर्देशन में कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक दिनों की भांति हमारी टीम के द्वारा वाहनों की सघन जांच की जा रही थी, तभी झारखंड की ओर से टैंकर आती हुई दिखाई दी, जिसके बाद टैंकर को जांच के लिए रोका गया तो चालक इंडियन ऑयल की टैंकर खाली होने की बात कहकर भगाने की कोशिश करने लगा, जिसके बाद उसे बैरिकेडिंग के जरिए रोका गया। तत्पश्चात जांच करने के दौरान इंडियन ऑयल टैंकर में 4 चेंबर में दो चेंबर खाली मिली और दो चैंबरों में विदेशी शराब भरे हुए मिले, जिसमें आरएस एवं मैकडॉवेल कंपनी के 201 कार्टून में रहे लगभग 5545 बोतल शराब बरामद हुई है। कुल बरामद शराब करीब 1799 लीटर के आसपास है।




उन्होंने बताया कि रॉयल स्टैग कंपनी के 375 एमएल एवं 180 एमएल की 148 कार्टून मे लगभग 1322 लीटर शराब बरामद हुई है। इसके अलावा मैकडॉवेल कंपनी के 375 एमएल की 53 कार्टूनों में रहे 477 लीटर शराब बरामद किया गया है। उत्पाद निरीक्षक के द्वारा बरामद हुई विदेशी शराब की कीमत बिहार में अवैध रूप से बिक्री किए जाने के बाद लगभग 26 से 27 लाख रुपये आंकी जा रही है।



उत्पाद निरीक्षक ने बताया कि यह शराब झारखंड के डुमरी से बिहार के मुजफ्फरपुर ले जाया जा रहा था। शराब ले जाने वाले चालक व उपचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार चालक सिवान जिले के जामो बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत खोरी पाकर गांव निवासी राम आनंद गिरि के पुत्र जितेंद्र कुमार गिरी तथा उप चालक बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत तेघड़ा गांव निवासी राम दयाल सिंह के पुत्र चिंटू कुमार षामिल है। गौरतलब हो कि समेकित जांच चौकी पर उत्पाद विभाग की टीम प्रत्येक दिन तीन शिफ्टों वाहनों की सघन जांच करती है, हालांकि बीते कुछ महीनों से यहां सिर्फ शराब के नशे में सफर करने वाले सैकड़ो लोगों को गिरफ्तार कर सरकारी राजस्व बढ़ाने का कार्य किया जा रहा था। कभी-कभी लीटर दो लीटर शराब की बरामदगी झारखंड की ओर से आने वाले लोगों से हो जाती थी, लेकिन अचानक मंगलवार की सुबह शराब से भरी टैंकर को जब्त होने से शराब माफियाओं में हड़कंप उत्पाद विभाग की टीम ने मचा दी है।



 बता दें कि बिहार में पूर्ण शराबबदी के बाद से हीं शराब माफिया तस्करी के लिए नित्य अलग-अलग प्रयोग करते रहते हैं। कभी इंडियन ऑयल टैंकर, गैस टैंकर तथा कैंटेनर ट्रकों के अलावा अन्य वाहनों में चेचिस के नीचे तहखाना तो कभी सीट के नीचे तहखानो तथा छोटे वाहनों में सेलिंग के ऊपर हीं तहखाना बनाकर शराब की तस्करी करते रहते हैं। वहीं तस्करों के नए प्रयोग को पुलिस एवं उत्पाद विभाग नाकाम करती रहती है। तस्करी के प्रयोग में वाहनों के साथ शराब को बरामद किया जाता है, बावजूद ये शराब तस्कर अधिक मुनाफे के चक्कर में शराब की तस्करी करने से बाज नहीं आते हैं। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार चालक और उप चालक से आवश्यक पूछताछ की जा रही है। आवश्यक पूछताछ के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। तत्पश्चात उत्पाद टीम के द्वारा आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें