शेखपुरा: मोटरसाइकिल सवार से पुलिस ने किया राइफल और देसी कट्टा बरामद अपराधी फरार - Skp7news today

Skp7news today

Skp7news today एक निडर,निष्पक्ष, विश्वसनीय और पारदर्शी खबर

Breaking

शुक्रवार, 21 जुलाई 2023

शेखपुरा: मोटरसाइकिल सवार से पुलिस ने किया राइफल और देसी कट्टा बरामद अपराधी फरार

शेखपुरा: मोटरसाइकिल सवार से पुलिस ने किया राइफल और देसी कट्टा बरामद अपराधी फरार
शेखपुरा (ललन कुमार)। जिले के मेहुस थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक मोटरसाइकिल सवार के मोटरसाइकिल से राइफल ,मैगजीन और देसी कट्टा बरामद किया है। लेकिन मोटरसाइकिल सवार फरार होने में सफल हो गया। प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए एसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि जिला अन्तर्गत अपराध नियंत्रण की दिशा में लगातार कार्रवाई की जा रही है। अवैध शराब के साथ उसमें संलिप्त लोगों की गिरफ्तारी करने के साथ - साथ अवैध हथियार तथा गोली की बरामदगी भी की जा रही है।
इसी कड़ी में बुधवार की रात्रि जब मेहूस थानाध्यक्ष , पु०अ०नि० विनोद कुमार झा के द्वारा काण्ड के वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर थाना क्षेत्र में छापेमारी की कार्रवाई की जा रही थी तभी शेखपुरा-मेहुस सड़क मार्ग में थाना मोड़ से कुछ दूरी पर गैस गोदाम के पास मेहुस थाना की पुलिस के रहने के दौरान देखा गया कि उत्तर दिशा की ओर से एक मोटरसाईकिल आ रही है, जो मेहुस थाना मोड़ के पास आते हीं गाड़ी का लाईट बन्द कर दिया। गाड़ी के लाईट बंद किये जाने से पुलिस को संदेह हुआ तथा संदेह के आधार पर पुलिस बढ़ते हुये उस स्थान पर पहुँची तो देखा गया कि सड़क के किनारे एक ब्लू काला रंग का बजाज पल्सर मोटरसाईकिल रजिस्ट्रेशन नं0-BR-52D-6258 खड़ी है तथा गाड़ी के दाहिने तरफ एक बोरा में लपेटकर कुछ बंधा हुआ है। जिसे विधिवत तरीके से खोलकर देखा गया तो बोरा से पन्नी में लपेटकर रखा हुआ एक रायफल मैगजीन लगा बरामद किया गया। साथ हीं मोटरसाईकिल के डिक्की की तलाशी ली गयी तो डिक्की से एक देशी कट्टा बरामद हुआ। इस संदर्भ में मेहुस थाना काण्ड सं0-30 / 23 दर्ज करते हुये अनुसंधान की कार्रवाई प्रारम्भ कर दी गयी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें