शेखपुरा : बीपीएससी से चयनित 1340 नवनियुक्त शिक्षक और शिक्षिकाओं को मिला औपबंधिक नियुक्ति पत्र,नवनियुक्त शिक्षकों में रहा उत्साह और खुशी का माहौल
शेखपुरा (ललन कुमार) । आज गुरुवार को जिला समाहरणालय के परेड मैदान में भव्य पंडालों के बीच बीपीएससी से चयनित 1140 शिक्षक शिक्षिकाओं को औपबंधिक नियुक्ति पत्र वितरण समारोह आयोजित कर वितरित किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
पटना के गांधी मैदान से नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में मुख्यमंत्री के भाषण कार्यक्रम को लाइव प्रसारण भी नव नियुक्त शिक्षकों को दिखाया गया।
जिले के सभी प्रखंड में अवस्थित प्राथमिक,माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों के लिए कुल 1340 शिक्षकों का बीपीएससी द्वारा चयन किया गया है ।इसमें 200 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों पटना के गांधी मैदान में दिया गया।जबकि 1140 चयनित शिक्षकों को शेखपुरा के परेड मैदान में डीएम जे प्रियदर्शनी,एसपी कार्तिकेय शर्मा बरबीघा विधान सभा के विधायक सुदर्शन कुमार और शेखपुरा विधान सभा के विधायक विजय सम्राट के हाथों नियुक्ति पत्र वितरित किया गया।
मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि शेखपुरा जिला के लिए बीपीएससी द्वारा 1469 लोगों का रिजल्ट प्रकाशित किया गया। इसमें कुल 1340 लोगों ने काउंसलिंग कराकर योगदान किया। उन्होंने बताया कि प्राथमिक विद्यालय (1-5) के लिए कुल 1098 शिक्षक ,माध्यमिक(9-10) के लिए कुल 113 शिक्षक और उच्च माध्यमिक(10 - 12) के लिए 129 शिक्षक को नियुक्ति पत्र दिया गया। इन शिक्षकों में कुल महिला शिक्षक 783 और कुल पुरुष शिक्षक 557 हैं।
उन्होंने बताया कि ये औबंधिक नियुक्ति पत्र है ।अभी इतनी बड़ी संख्या में नवनियुक्त शिक्षकों को विद्यालय आवंटित नहीं किया जा सकेगा। जो पहले से जो जिस जिले में कार्यरत हैं वे अपने आवंटित विद्यालय में जाएंगे।जो फ्रेशर हैं वे डायट में योगदान देंगे।
मौके पर डीएम ,एसपी दोनो विधायक समारोह को संबोधित किया। वहीं एसपी ने नवनियुक्त शिक्षको को संबोधित करते हुए कहा कि आप जैसा आचरण करेंगे वैसा ही बच्चे सीखेंगे।इसलिए शिक्षक के रूप में अपना व्यवहार और आचरण निर्मल रखेंगे। वहीं डीएम ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी बच्चों के लिए रोल मॉडल बने। आप पर ही नई पीढ़ी का भविष्य निर्भर करता है।
गुरुवार, 2 नवंबर 2023
Home
शेखपुरा
शेखपुरा : बीपीएससी से चयनित 1340 नवनियुक्त शिक्षक और शिक्षिकाओं को मिला औपबंधिक नियुक्ति पत्र,नवनियुक्त शिक्षकों में रहा उत्साह और खुशी का माहौल
शेखपुरा : बीपीएससी से चयनित 1340 नवनियुक्त शिक्षक और शिक्षिकाओं को मिला औपबंधिक नियुक्ति पत्र,नवनियुक्त शिक्षकों में रहा उत्साह और खुशी का माहौल
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Author Details
Skp7news एक निडर,निष्पक्ष,पारदर्शी और बेबाक खबर प्रसारित करता है। इसकी हर खबर जांच -परखी रहती है।जिस पर सरकार और प्रशासन के अधिकारी संज्ञान भी लेते हैं। यह न्यूज पोर्टल विभिन्न मीडिया संस्थान से जुड़े एक पत्रकारों के टीम के द्वारा चलाई जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें