शेखपुरा: गैंगरेप के एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार - Skp7news today

Skp7news today

Skp7news today एक निडर,निष्पक्ष, विश्वसनीय और पारदर्शी खबर

Breaking

मंगलवार, 6 अगस्त 2024

शेखपुरा: गैंगरेप के एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

शेखपुरा: गैंगरेप के एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
शेखपुरा (ललन कुमार)। गैंग रेप के आरोप राहुल कुमार को गिरफ्तार करने में पुलिस सफलता हासिल की है प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए एसपी बलिराम कुमार चौधरी ने बताया कि साबिया खातुन पति-मो० अंसार खान सा०-धनकौल थाना-अरियरी जिला-शेखपुरा द्वारा महिला थाना पर उपस्थित होकर बताई कि उनकी नाबालिग पुत्री उम्र करीब 15 वर्ष दिनांक 01.अगस्त.2024 से घर से लापता हो गई थी। अगली सुबह करीब 10:00 बजे शेखपुरा थाना द्वारा फोन कर सूचना दिया गया कि उनकी पुत्री थाना पर है। सूचना पर साबिया खातुन थाना आकर अपनी पुत्री को घर ले गई तथा घर लाने के बाद पूछताछ की तो इनकी पुत्री द्वारा उन्हें बताया गया कि रात्रि करीब 11:00 बजे ग्रामीण 01. राहुल कुमार पे०-टुनटुन यादव सा०-डीह कुसुम्ना थाना-कोरमा 02. रौशन कुमार पिता-शिवराम यादव सा०-अहियापुर थाना-शेखपुरा द्वारा पिस्टल का भय दिखाकर अपहरण कर लिया था तथा रास्ते में जबरन उसके साथ दोनो मिलकर बलात्कार किया । वादिनी के इस सूचना पर महिला थाना काण्ड सं0-25/24, दि०-01.03.2024 धारा-70(1)/126(2)/351(2)/352/3(5) भा०न्या०सं० एवं 4/6 पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर काण्ड का अनुसंधान शुरू कर दिया गया। काण्ड के फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं त्वरित अनुसंधान हेतू पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी शेखपुरा के नेतृत्व में एक टीम का गठन का गठन किया गया । इस मामले में गठित टीन द्वारा त्वरित कारवाई करते हुए 04.अगस्त.2024 को समय करीब 14:30 बजे इस काण्ड के विधि विरुद्ध बालक राहुल कुमार उम्र करीब 17 वर्ष पित्ता टुनटुन यादव सा०-डीह कुंसुग्मा बुधवा टोला थाना-कोरमा जिला-शेखपुरा को गिरिहिण्डा चौक त्ते गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक कारवाई के बाद उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया ।शेष एक अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतू छापामारी जारी है। गिरफ्तारी टीम में शामिल 01.पु०३०नि० अनामिका कुमारी थानाध्यक्ष महिला थाना,02.५०३०नि० ऋयु कुमारी महिला थाना,03 महिला थाना सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें