शेखपुरा : वशीकरण और टोटका के जरिए साइबर ठगी करने वाले साइबर अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार - Skp7news today

Skp7news today

Skp7news today एक निडर,निष्पक्ष, विश्वसनीय और पारदर्शी खबर

Breaking

मंगलवार, 6 अगस्त 2024

शेखपुरा : वशीकरण और टोटका के जरिए साइबर ठगी करने वाले साइबर अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

शेखपुरा : वशीकरण और टोटका के जरिए साइबर ठगी करने वाले साइबर अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
शेखपुरा ( ललन कुमार)। साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे हैं अभियान के दौरान एक साइबर अपराधी को विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया है। प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए एसपी बलिराम कुमार चौधरी ने बताया कि बिहार पुलिस मुख्यालय द्वारा 04.अगस्त.2024 से 06.अगस्त.2024 तक विशेष अभियान चलाकर साईबर काण्डों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने हेतू दिये गये निर्देश के आलोक में पुलिस अधीक्षक शेखपुरा के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय सहित एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा 05.अगस्त 2024 को शेखपुरा जिला के शेखोपुरसराय थाना क्षेत्रान्तर्गत साईबर अपराधियों के विरूद्ध विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। जिसमें अम्बारी गाँव से 03 अपराधकर्मियों को साईबर अपराध हेतू उपयोग किये जा रहे इलेक्ट्रॉनिक गजट के रूप में 10 मोबाईल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में 01. संटु कुमार 02. नीतीश कुमार,03 बजरंगी कुमार तीनों पे०-उमेश महतो सा०-अम्बारी थाना-शेखोपुर सराय जिला-शेखपुरा शामिल है। बरामद मोबाईल फोन 01. भीभो कम्पनी का-02 02 रेडमी कम्पनी का-02 03. रियलमी कम्पनी का-01 04. एम०आई० कम्पनी का-01 05. इन्फीनिक्स कम्पनी का-02 एवं अन्य-02 मोबाईल है। इस संबंध में शेखपुरा साईबर थाना में काण्ड सं0-26/24, दिनाक 05.08.2024 धारा 318(4)/319(2)/ 336(3)/61(2) भा०न्या०सं० एवं धारा 66/66 (बी)/66 (सी)/66 (डी) आई०टी० एक्ट के अन्तर्गत दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा इस काण्ड में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए अपने अपराध की शैली के बारे में बताया गया कि आचार्य संदीप शर्मा जी का बिहारी बाबा नाम से एक YOUTUBE चैनल चलता है। इस चैनल के लाईव प्रसारण के दौरान उनके अनुयायियों द्वारा किये जा रहे चैट से उनका मोबाईल नम्बर संग्रह कर लेते थे तथा बाद में फर्जी नाम पर निकाले गये सीम का उपयोग कर उन अनुवाईयों को फोन करते थे। उनसे वशीकरण एवं टोटका आदि करने हेतु पैसे की माँग करते थे। जब कोई अनुवायी इनके चंगुल में फंस जाता था तो ये लोग फर्जी नाम से लिये गये मोबाईल नम्बर के यू०पी०आई० एवं क्यू०आर० कोड से पैसे की ठगी करते थे। छापामारी दल में 01. पु०नि० हरेन्द्र कुमार कुमार थानाध्यक्ष शेखोपुरा सराय 02. पु०नि० अवधेश कुमार प्रभारी तकनिकी शाखा शेखपुरा 03.पु०अ०नि० अनीत लाल यादव साईबर थाना 04. तकनिकी शाखा के अन्य पुलिस कर्मी एवं जिला क्यू०आर०टी० बल के जवान शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें