वज्रपात से तीन महिला समेत छह लोगों की हुई मौत, एक मासूम बच्ची व एक महिला जख्मी - Skp7news today

Skp7news today

Skp7news today एक निडर,निष्पक्ष, विश्वसनीय और पारदर्शी खबर

Breaking

बुधवार, 7 अगस्त 2024

वज्रपात से तीन महिला समेत छह लोगों की हुई मौत, एक मासूम बच्ची व एक महिला जख्मी

बुधवार नवादा के लिए साबित हुआ काला दिन - आसमानी गोला ने बरपाया कहर, वज्रपात से तीन महिला समेत छह लोगों की हुई मौत, एक मासूम बच्ची व एक महिला जख्मी - सभी मृतक खेत में कर रहे थे काम
नवादा(सुरेश राय)। बुधवार नवादा के लिए काला दिन साबित हुआ। काल आता है तब हाथी पर भी सांप काटता है वाली कहावत नवादा के विभिन्न थाना क्षेत्र में चरितार्थ हुई। आसमानी गोला कहर बरपाया और देखते ही देखते छह लोगों का प्राण पखेरू उड़ गया। वहीं एक मासूम तथा एक महिला वज्रपात की चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गई, जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुधवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र के छह लोगों की मौत वज्रपात होने से घटनास्थल पर ही हो गई। सभी मृतक खेत में काम कर रहे थे। मौत की सूचना बाद बधार में सन्नाटा पसर गया। जोरो से बादल गरजने और वज्रपात होने के बाद खेत में काम कर रहे किसान और मजदूर भागकर जान बचाया। घटना की सूचना बाद वारिसलीगंज, पकरीबरावां, कादिरगंज तथा अकबरपुर थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच मामले की तहकीकात करते हुए षव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टपार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इधर, षव के साथ सदर अस्पताल पहुंचे सभी मृतक के परिजनों के चित्कार से सदर अस्पताल का बातावरण गमगीन हो गया। अस्पताल में रहे हर लोगों की आंखों से आसु बह रहा था। लोग ईष्वर को कोसते हुए भाग्य का दोष दे रहे थे। जानकारी अनुसार अकबरपुर थाना क्षेत्र के ओरैया ग्रामीण स्व लखन यादव का 55 वर्षीय पुत्र संजय प्रसाद यादव खेत में काम कर रहे थे, तभी उनकी पत्नी 50 वर्षीय कालो देवी अपनी 4 वर्षीय पोती तन्नू कुमारी के साथ पति के लिए खाना लेकर खेत गई थी। जैसे ह ीवह खेत पहुंची वैसे ही वज्रपात हो गया, जिससे संजय तथा पत्नी कालो देवी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि दादी के साथ खेत गई पोती वज्रपात की चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गई। वहीं दूसरी ओर वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के भलुआ ग्रामीण राणा कुमार की 33 वर्षीय पत्नी रीना कुमारी की मौत वज्रपात से हो गई। बताया जाता है कि मृतका रीना खेत में धान रोप रही थी, तभी वज्रपात हो गई, जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। इधर, कादिरगंज थाना क्षेत्र के सहजपुरा ग्रामीण नरेष चौहान का 19 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार उर्फ लड्डू की मौत वज्रपात से हो गई। मृतक खेत में काम कर रहा था। वहीं उसी थाना क्षेत्र के खरगु बिगहा गांव निवासी बह्मदेव पंडित का 45 वर्षीय पुत्र ष्याम सुंदर पंडित की मौत खेत में काम करने के दौरान हुई वज्रपात की चपेट में आने से हो गई। वहीं पकरीबरावां थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी रूपन यादव की 50 वर्षीय पत्नी सारो देवी की मौत भी वज्रपात की चपेट में आने से हो गई। परिजनों के अनुसार सभी मृतक खेत में धान रोपने का काम कर रहे थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें