शेखपुरा : सिपाही भर्ती लिखित परीक्षा के दौरान कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के साथ परीक्षार्थी और आंसर सॉल्वर गिरफ्तार
शेखपुरा ( ललन कुमार)। जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा चाक चौबंद व्यवस्था के बीच ली जा रही है। फिर भी सेटर व्यवस्था के बीच सेंधमारी करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
वहीं पुलिस भी तू डाल - डाल मैं पात- पात के तर्ज पर डिवाइस के साथ एक परीक्षार्थी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है वहीं परीक्षा केंद्र के पास से ही एक सॉल्वर भी गिरफ्तार किए गए हैं। इस बाबत प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए एसपी बलिराम कुमार चौधरी ने बताया कि आज रविवार को आयोजित सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र डी०एम० मॉडल उच्च माध्यमिक विद्यालय, शेखपुरा में जाँच के क्रम में परीक्षार्थी राजीव कुमार उम्र करीब 22 वर्ष पे० राजु जयसवाल ग्राम- कारीकादो, थाना-कहलगाँव, जिला-भागलपुर को डिवाइस से नकल करते हुए डिभाईस के साथ पकड़ा गया।
गिरफ्तार परीक्षार्थी के बताए अनुसार तथा पुलिस अधीक्षक शेखपुरा निर्देशानुसार छापेमारी कर सॉलवर 1. अमृत कुमार उम्र करीब 27 वर्ष पे०-तारनी यादव, ग्राम-गौवघटा, थाना-बुधु चौक, जिला-भागलपुर, 2. योगेश कुमार उम्र करीब 29 वर्ष, पे० सकलदेव यादव, ग्राम बनियड्डा, थाना-सनोखर, जिला-भागलपुर को लालबाग स्थित पुजा कुमारी, पति-अजय कुमार के मकान से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार तीनों व्यक्तियों के विरूद्ध अग्रिम कार्रवाई की जा रही हैं।
गिरफ्तार व्यक्ति के पास से 1. ब्लूटूथ मिनी ईयर बड्स-03 अदद् 2. वायरलेस डिवाईस-दो अदद 3. मीनी बटन बैटरी-01 अदद् 3 4. एप्पल आईफोन-13-01 अदद 5. पिट्तु बैग (बेनेट्टन बैग)-01 अदद।6. पी०एन०बी० ए०टी०एम० कार्ड-01 अदद 7. इंडियन बैंक ए०टी०एम० कार्ड-01 अदद 8. एस०बी०आई० बैंक ए०टी०एम० कार्ड-01 अदद ।9. काला रंग का ईयर बड्स कॉभर सहित जिसमें एक पीस ईयरफोन। 10. ओप्पो कम्पनी का एण्डराईड मोबाईल-01 अदद् 11. अमृत कुमार का आधार कार्ड 12 चॉकी-टॉकी (बडा) -01 अदद्
13 . वॉकी-टॉकी चार्जर 02 अदद्14. एस०बी०आई० बैंक ए०टी०एम० कार्ड-01 अद्द।15. रेडमी कम्पनी का एण्डराईड मोबाईल-01 अदद् 16. वॉकी-टॉकी (छोटा) -01 अदद् बरामद किया गया। 17 वॉकी-टॉकी चार्जर 01 अदद
वही इस कार्रवाई में 1. पु०नि० धर्मेन्द्र कुमार, थानाध्यक्ष, शेखपुरा थाना।2. पु०नि० अवधेश कुमार प्रभारी तकनिकी शाखा, पुलिस कार्यालय, शेखपुरा एवं डी०आईयू० टीम के सदस्य।3. स०अ०नि० पंकज कुमार सिंह, शेखपुरा थाना एवं अन्य सशस्त्र बल शामिल थे।
रविवार, 11 अगस्त 2024
Home
शेखपुरा
शेखपुरा : सिपाही भर्ती लिखित परीक्षा के दौरान कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के साथ परीक्षार्थी और आंसर सॉल्वर गिरफ्तार
शेखपुरा : सिपाही भर्ती लिखित परीक्षा के दौरान कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के साथ परीक्षार्थी और आंसर सॉल्वर गिरफ्तार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Author Details
Skp7news एक निडर,निष्पक्ष,पारदर्शी और बेबाक खबर प्रसारित करता है। इसकी हर खबर जांच -परखी रहती है।जिस पर सरकार और प्रशासन के अधिकारी संज्ञान भी लेते हैं। यह न्यूज पोर्टल विभिन्न मीडिया संस्थान से जुड़े एक पत्रकारों के टीम के द्वारा चलाई जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें